CM योगी आदित्यनाथ ने की PM मोदी से शिष्टाचार भेंट

CM योगी आदित्यनाथ ने की PM मोदी से शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की और बैठक से संबंधित तस्वीरें भी जारी कीं।

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर उन्हें मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रधानमंत्री का पाथेय ‘नए उत्तर प्रदेश’ की विकास यात्रा को और अधिक गति प्रदान करने के लिए निरंतर नवीन ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा बहुमूल्य समय दिए जाने के लिए आभार भी व्यक्त किया।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री से मुलाकात के उपरांत CM योगी आदित्यनाथ के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात किया।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

अन्नामलाई का BJP से इस्तीफा मंजूर, अब क्या होगा अगला राजनीतिक कदम?

नई दिल्ली, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। एक ओर जहां…

बिट्टू आउट, तरुण चुग इन… BJP की राज्यसभा सूची ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली, June 5, (Political Insight) : 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।…