अदीस अबाबाः- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया के नेशनल पैलेस म्यूजियम का भ्रमण कर एक्स पर लिखा: “अदीस अबाबा में नेशनल पैलेस म्यूजियम में इथियोपिया के इतिहास और संस्कृति की झलक दिखाने के लिए पीएम अबी अहमद अली का धन्यवाद। यह इथियोपिया की समृद्ध परंपराओं की मजबूत याद दिलाता है।”
एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, “भविष्य उन्हीं साझेदारियों का होता है जो विजन और भरोसे पर आधारित हों। हम इथियोपिया के साथ ऐसे सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो वैश्विक चुनौतियों का समाधान करे और नई संभावनाएँ बनाए।” उन्होंने जोड़ा, “आज विश्व की नजर ग्लोबल साउथ पर है। इथियोपिया की स्वाभिमान, स्वतंत्रता और आत्मगौरव की परंपरा हम सभी के लिए प्रेरणा है।”
आरको बताते चले कि पीएम मोदी को ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ प्रदान किया गया। उन्होंने कहा, “विश्व की प्राचीन सभ्यता से यह सम्मान मेरे लिए गौरव की बात है।” इससे पहले, उन्होंने पीएम डॉ. अबी अहमद के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, जिसमें संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर उठाने पर सहमति बनी।
आपको बतैते चले कि तीन देशों की चार दिवसीय यात्रा के दूसरे चरण में मंगलवार को अदीस अबाबा पहुँचे पीएम मोदी का पीएम अबी ने हवाई अड्डे पर स्वागत किया और खुद गाड़ी चलाकर होटल पहुँचाया। पीएम ने कहा, “यह पहली यात्रा होते हुए भी मुझे गहरा अपनापन महसूस हुआ, जो हजारों वर्ष पुराने संबंधों को दर्शाता है।”
पीएम अबी ने विज्ञान संग्रहालय और मैत्री पार्क का भ्रमण भी करवाया। पीएम मोदी इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे, प्रवासी भारतीयों से भी मिलेंगे। अदीस अबाबा अफ्रीकी संघ मुख्यालय है, जिसे 2023 में भारत की जी-20 अध्यक्षता में स्थायी सदस्य बनाया गया। प्रधानमंत्री तीन देशों की यात्रा के तीसरे चरण के तहत इथियोपिया से ओमान जाएंगे।