इथियोपिया संसद सत्र के संबोधन में PM ने कहा- ‘ग्लोबल साउथ खुद लिख रहा अपनी किस्‍मत’

इथियोपिया संसद सत्र के संबोधन में PM ने कहा- ‘ग्लोबल साउथ खुद लिख रहा अपनी किस्‍मत’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी दो दिन की इथियोपिया यात्रा पर हैं। कल अदीस अबाबा में उनकी इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें पारस्परिक हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक उन्नत करना, सीमा शुल्क सहयोग, इथियोपिया के विदेश मंत्रालय में डेटा केंद्र की स्थापना, संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा प्रशिक्षण में सहयोग, जी-20 के तहत ऋण पुनर्गठन, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) की अधिक छात्रवृत्तियां और इथियोपियाई नागरिकों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI) के लघु पाठ्यक्रम शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय के सचिव सुधाकर दलेला ने कहा कि संबंधों को रणनीतिक स्तर तक ले जाने से भारत और इथियोपिया के सदियों पुराने रिश्तों को नए आयाम मिलेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों देश शिक्षा और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के क्षेत्र में विशेष रूप से सहयोग बढ़ाने को उत्सुक हैं।

इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें भारत-इथियोपिया साझेदारी को मजबूत करने में उनके असाधारण योगदान और एक वैश्विक राजनेता के रूप में उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए, अदीस अबाबा स्थित अदीस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित विशेष समारोह में प्रदान किया गया।

प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-इथियोपिया संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने से इन रिश्तों को नई ऊर्जा, नई गति और नई गहराई मिलेगी।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

TMC का दावा- BJP समर्थकों ने किया हमला, अभिषेक ने की कार्रवाई की मांग

कोलकाता, June 4, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं पर कथित हमलों को लेकर पार्टी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा…

भारत को संदेश, पाकिस्तान का बचाव, तुर्की के विदेश मंत्री ने क्या कहा?

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में खड़े होकर तुर्की ने भारत के प्रति अपना विरोधी रुख दिखाया था। अब तुर्की के…