PM मोदी करेंगे NDA सांसदों के लिए विशेष रात्रिभोज का आयोजन

PM मोदी करेंगे NDA सांसदों के लिए विशेष रात्रिभोज का आयोजन

नई दिल्लीः- नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में एनडीए सांसदों के लिए एक विशेष रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। यह कार्यक्रम बीते मंगलवार को एनडीए के सभी सहयोगी दलों की बैठक के बाद हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल के नेताओं से कहा था कि भारत पूरी तरह से “रिफॉर्म एक्सप्रेस” चरण में आ गया है, जिसमें तेज और नागरिकों केंद्रित शासन के रूप में बदलाव होंगे।

सांसदों को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा था कि सरकार सिर्फ आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा देने या रेवेन्यू बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि आम लोगों की जिंदगी को असल में आसान बनाने के लिए रिफॉर्म कर रही है।

आज के रात्रिभोज का उद्देश्य सांसदों के बीच बेहतर संचार और सहयोग को बढ़ावा देना है ताकि केंद्र सरकार के विकास मॉडल और नीति कार्यान्वयन को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके। इस बैठक में सभी प्रमुख सहयोगी दलों के नेता उपस्थित रहेगें, जिसमें सामूहिक रूप से विपक्षी हमलों का सामना करने और लोकतंत्र को मजबूत करने के संकल्प को साझा किया जाएगा।

यह कार्यक्रम सांसदों को एक मंच पर लाकर अनुभव-साझा करने, मुद्दों पर चर्चा करने और रणनीतियों को अंतिम रूप देने का अवसर देगा।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

2027 चुनाव से पहले सपा का बड़ा ऐलान: 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को ₹40,000 सालाना पेंशन

उत्तर प्रदेश, Apr 21, (Political Insight): अखिलेश यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा चुनावी ऐलान किया है। सोमवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि…

हॉर्मुज़ संकट के बीच भारतीय जहाजों के बीमा हेतु ₹12,980 करोड़ का कोष मंजूर

नई दिल्ली, 21 अप्रैल, (Political Insight): पश्चिम एशिया में जारी संकट और हॉर्मुज़ की जटिल स्थिति के बीच केंद्र सरकार ने भारतीय जहाजों के बीमा के लिए ₹12,980 करोड़ के…