नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने: गांधी मैदान में शपथ ग्रहण, कई दिग्गज नेता मौजूद

नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने: गांधी मैदान में शपथ ग्रहण, कई दिग्गज नेता मौजूद

बिहार में आज से नीतीश कुमार सरकार का नया दौर शुरू हो रहा है। नीतीश फिर से राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। 10वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे है.। नीतीश कुमार शपथ ग्रहण के लिए अपने आवास से गांधी मैदान के लिए निकल गए हैं. कुछ ही देर में वे पहुंच जाएंगे. उनसे पहले कई राज्यों से आए सीएम और मंत्री मंच पर पहुंच गए हैं। नीतीश कुमार का जन्म एक मार्च 1951 को बिहार के बख्तियारपुर में हुआ था। इस वक्त उनकी उम्र 74 साल है। उनकी मां का नाम परमेश्वरी देवी था। पिता राम लखन सिंह आयुर्वेदिक डॉक्टर थे। कुर्मी (पिछड़ी) जाति से आने वाले नीतीश की शुरुआती पढ़ाई गांव में ही हुई। बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकैनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद नीतीश इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में काम करने लगे।

इसी बीच जय प्रकाश नारायण के आंदोलन से जुड़े और राजनीति में आ गए। नीतीश कुमार की शादी 22 फरवरी 1973 को मंजू कुमारी सिन्हा से हुई थी। मंजू बिहार में सरकारी स्कूल टीचर थीं। खुद मंजू ने भी इंजीनियरिंग की थी। नीतीश की पत्नी मंजू का 2007 में निधन हो चुका है। मंजू और नीतीश के इकलौते बेटे निशांत कुमार ने बीआईटी से इंजीनियरिंग की है। निशांत राजनीति से दूर रहते हैं। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित एनडीए के बड़े नेता पटना पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र आज पटना पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ; परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य…

West Bengal: चुनावी हार के बाद TMC का बड़ा एक्शन, सभी संगठनात्मक समितियां भंग

कोलकाता, June 3, ( Political Insight) : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी सभी संगठनात्मक समितियों और सहयोगी संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की…