बिहार चुनाव 2025: दूसरे और अंतिम चरण में 18 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान

बिहार चुनाव 2025: दूसरे और अंतिम चरण में 18 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होनी है, जिसके लिए पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं. चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक़, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी चुनाव ड्यूटी में लगाए गए हैं। दूसरे चरण में 18 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवंबर को वोटिंग होगी. एनडीए और महागठबंधन की चुनौती और ओवैसी की सीमांचल में साख दांव पर है।  प्रत्याशियों की सूची में जदयू ने विरासत की राजनीति पर अपने को केंद्रित किया हुआ है। खुद की विरासत को संभालने के साथ-साथ कई मामले ऐसे हैं जिसके तहत विरासत में मिली राजनीति को संभालने की चुनौती है। वहीं, आधा दर्जन से अधिक प्रत्याशी ऐसे हैं जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

दूसरे चरण में यूपी की सीमा से सटे सीमांचल के इलाकों से लेकर चंपारण बेल्ट और मिथिलांचल की सीटों तक मतदान होगा. पहले चरण में NDA की साख पर नीतीश कुमार और जीतनराम मांझी की परीक्षा थी, वहीं दूसरे चरण में BJP का असली इम्तिहान माना जा रहा है. महागठबंधन में RJD और कांग्रेस को अपनी ताकत साबित करनी है,। दूसरे चरण में 18 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होगा. इसमें गयाजी जिले की 10, कैमूर की 4, रोहतास की 7, औरंगाबाद की 6, अरवल की 2, जहानाबाद की 3, नवादा की 5, भागलपुर की 7, बांका की 5, जमुई की 4, सीतामढ़ी की 8, शिवहर की 1, मधुबनी की 10, सुपौल की 5, पूर्णिया की 7, अररिया की 6, कटिहार की 7 और किशनगंज की 4 सीटों के साथ-साथ पूर्वी चंपारण की 12 और पश्चिमी चंपारण की 9 विधानसभा सीटें शामिल हैं.।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

दिल्ली कृषि सम्मेलन: शिवराज सिंह चौहान ने कृषि सुधारों को दी नई दिशा

नई दिल्ली, May 29 (Political Insight) : नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ अभियान 2026 के दूसरे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों…

भारत की आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक नेतृत्व विश्व को प्रेरित कर रहे हैं : उपराष्ट्रपति

बेंगलुरु, May 30 (Political Insight) : बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वैश्विक समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने संगठन…