डोनाल्ड ट्रंप का सनसनीखेज बयान: “दुनिया को 150 बार तबाह किया जा सकता है”, अमेरिका को भी परमाणु परीक्षण करना चाहिए

डोनाल्ड ट्रंप का सनसनीखेज बयान: “दुनिया को 150 बार तबाह किया जा सकता है”, अमेरिका को भी परमाणु परीक्षण करना चाहिए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सनसनीखेज बयान दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि दुनिया को 150 बार तबाह किया जा सकता है। ट्रंप का कहना है कि रूस, चीन, उत्तर कोरिया और पाकिस्तान लगातार टेस्ट कर रहे हैं, जबकि अमेरिका पीछे रह गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने एक अमेरिकी चैनल पर दावा किया है कि पाकिस्तान अंडरग्राउंड परमाणु परीक्षण कर रहा है. ट्रंप ने कहा कि रूस, चीन जैसे देश भी परमाणु परीक्षण कर रहे हैं. अंडरग्राउंड परीक्षण होने की वजह से झटके आते हैं> ट्रंप ने इन देशों को लेकर कहा कि ये देश जमीन के नीचे टेस्ट करते हैं, जहां कोई देख नहीं पाता। सिर्फ हल्की कंपन महसूस होती है। लेकिन अमेरिका खुला समाज है, इसलिए हमें बताना पड़ता है। ट्रंप ने जोर दिया कि अगर दूसरे टेस्ट कर रहे हैं, तो अमेरिका को भी करना चाहिए। ट्रंप का ये बयान तब आया, जब उनसे रूस द्वारा हाल ही में किए गए पोसाइडन अंडरवाटर ड्रोन समेत परमाणु हथियारों के परीक्षण करने के फैसले के बारे में पूछा गया. इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘आपको देखना होगा कि वे कैसे काम करते हैं. मैं परीक्षण इसलिए कह रहा हूं क्योंकि रूस ने घोषणा की थी कि वे परीक्षण करने जा रहे हैं. अगर आप गौर करें तो उत्तर कोरिया लगातार परीक्षण कर रहा है. दूसरे देश भी परीक्षण कर रहे हैं. हम अकेले ऐसे देश हैं जो परीक्षण नहीं करते और मैं अकेला ऐसा देश नहीं बनना चाहता जो परीक्षण न करे.’। एयरफोर्स वन में सवार होने से पहले ट्रंप ने कहा कि परमाणु निरस्त्रीकरण एक बहुत बड़ी बात होगी, लेकिन तीन दशक से ज्यादा समय बाद अमेरिकी परमाणु परीक्षण फिर से शुरू करना उचित है. रूस और चीन का जिक्र करते हुए ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, ‘लगता है कि ये सभी परमाणु परीक्षण कर रहे हैं.’

Related Posts

नेतन्याहू के बयान पर जयराम रमेश ने केंद्र को घेरा, बोले- PM इजरायल के सबसे बड़े समर्थक

नई दिल्ली, May 29 (Political Insight) : कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने PM नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। जयराम रमेश ने इजरायल को लेकर केंद्र सरकार की नीति पर…

“अगर BGB सीमा पर बाधा डालेगी तो…”, मिथुन चक्रवर्ती की बांग्लादेशी बलों को चेतावनी

कोलकत्ता, May 29 (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के काम में तेजी देखी जा रही है। इसी बीच कूचबिहार…