राष्ट्रीय एकता दिवस 2025: पीएम मोदी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, ‘रन फॉर यूनिटी’ से दिया एकजुट भारत का संदेश

राष्ट्रीय एकता दिवस 2025: पीएम मोदी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, ‘रन फॉर यूनिटी’ से दिया एकजुट भारत का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रीय एकता दिवस पर देशवासियों को एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने 550 से अधिक रियासतों को भारत में मिलाकर एकीकरण का कार्य किया। पीएम मोदी ने एकता दिवस को प्रेरणा और गर्व का दिन बताया और ‘रन फॉर यूनिटी’ में लोगों की भागीदारी की सराहना की।

गुजरात के एकता नगर में भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 31 अक्‍टूबर 2025 को केवडिया में नेशनल यूनिटी का भव्‍य प्रदर्शन किया गया । . देशवासियों के साथ ही पूरी दुनिया को एकजुट भारत का संदेश दिया गया। बता दें कि सरदार वल्‍लभभाई पटेल ने देश को एकजुटता के सूत्र में पिरोने के लिए ऐतिहासिक कार्य किया था. उन्हीं के प्रयासों का नतीजा है कि भारत आज के दिन पूरी तरह से एकजुट होकर विकास और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है.।

पीएंम ने नर्मदा जिले के एकता नगर में सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा (स्टेच्यू ऑफ यूनिटी) पर पुष्पांजलि अर्पित की। एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का आयोजन हुआ। पीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- सरदार पटेल पूरे कश्मीर को भारत में मिलाना चाहते थे, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने ऐसा नहीं होने दिया। कश्मीर को अलग संविधान से बांट दिया। कांग्रेस की गलती की आग में देश दशकों तक जलता रहा।

पीएम ने कहा कि जिस तरह हम 140 करोड़ देशवासी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं, वैसे ही एकता दिवस का महत्व हमारे लिए प्रेरणा और गर्व का पल है। यहां एकता नगर में ही एकता मॉल, एकता गार्डन, एकता के सूत्र को सशक्त करते हुए दिखते हैं। देशभर में हो रही एकता दौड़ RunForUnity, कोटि-कोटि भारतीयों का उत्साह, हम नए भारत की संकल्प शक्ति को साक्षात महसूस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…

बिहार की राजनीति के ‘चौधरी’ बने सम्राट, शुरू हुआ BJP युग

पटना, 15 Apr, (Political Insight): बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल…