छठ महापर्व पर मौसम का मिजाज बदला: कई राज्यों में बारिश और चक्रवात का अलर्ट

छठ महापर्व पर मौसम का मिजाज बदला: कई राज्यों में बारिश और चक्रवात का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर से बिहार तक एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। आज छठ महापर्व के तीसरे दिन कई राज्यों में चक्रवात तूफान के साथ ही मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आज दिल्ली-एनसीआर पूरे दिन बादल छाए रहने की उम्मीद है। वहीं यूपी के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। बिहार के मौसम की बात करें तो आज वहां मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कल झमाझम बारिश होने की संभावना है।

सुबह-शाम गुलाबी ठंड का प्रभाव बना रहेगा। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार छठ महापर्व के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात मोंथा के खतरे के चलते ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी है। रविवार को पुणे शहर और आसपास के इलाकों में हुई बारिश ने शाम के समय लोगों को काफी परेशान किया। शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच हुई इस बारिश के कारण कई जगहों पर ट्रैफिक जाम हो गया। लोगों को कैब और ऑटो मिलने में दिक्कत हुई, जिससे उनकी शाम की योजनाएं भी गड़बड़ा गईं। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि कहीं भी जलभराव की समस्या नहीं हुई। 28 अक्टूबर से एक नवंबर के बीच प्रदेश के अधिसंख्य भागों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा की चेतावनी है। उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है।

29 अक्टूबर को बांका, जमुई, कैमूूर, भागलपुर, नवादा एवं मुंगेर में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को पटना व आसपास इलाकों में सुबह के समय कोहरे का प्रभाव बना रहा। दिन भर धूप छांव की स्थिति बनी रही।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ; परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य…

West Bengal: चुनावी हार के बाद TMC का बड़ा एक्शन, सभी संगठनात्मक समितियां भंग

कोलकाता, June 3, ( Political Insight) : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी सभी संगठनात्मक समितियों और सहयोगी संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की…