नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा: पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, दिसंबर से उड़ानें शुरू

नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा: पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, दिसंबर से उड़ानें शुरू

नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। यहां से फ्लाइट्स शुरू होने के बाद पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़, कोल्हापुर, सतारा, सोलापुर और पश्चिमी महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों के लिए अंतर्राष्ट्रीय संपर्क, रोज़गार और निवेश के नए अवसर खुल जाएंगे। पीएम ने मेट्रो लाइन 3 का गिफ्ट भी दिया। इस एयरपोर्ट के पहले चरण का निर्माण 19,650 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. यह भारत की सबसे बड़ी ‘ग्रीनफील्ड’ हवाई अड्डा परियोजना है जिसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के अंतर्गत विकसित किया गया है.नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया।

अपने संबोधन म पीएम मोदी ने कहा कि मुंबई का लंबा इन्तजार आज जाकर खत्म हुआ। शहर क अब अपना दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिल गया है। ये एयरपोर्ट एशिया के सबसे बड़े कनेक्टिविटी हब के रूप में स्थापित होने में बड़ी भूमिका निभाएगा। आज मुंबई को पूरी तरह से अंडरग्राउंड मेट्रो भी मिली है, इससे मुंबई के लोगों का सफर आसान होगा और समय की बचत होगी।

बता दें कि नवी मुंबई हवाई अड्डे से विमानों का परिचालन दिसंबर 2025 में शुरू होने वाला है.। टिकटों की बिक्री अक्टूबर के अंत तक शुरू होने की संभावना है. इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान भी यहां से उड़ान भरेंगे। भारत के पहले पूर्णतः डिजिटल हवाई अड्डे का मतलब है वाहन पार्किंग स्लॉट की प्री-बुकिंग, ऑनलाइन बैगेज ड्रॉप बुकिंग और इमिग्रेशन सेवाओं की सुविधाएं. इस हवाई अड्डे का प्रबंधन करने वाली अडानी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के सीईओ अरुण बंसल के अनुसार आपको अपने फोन पर एक संदेश मिलेगा जिसमें बताया जाएगा कि आपका बैग कैरोसेल पर कितने नंबर पर है.”

ये भी पढ़ें-

Related Posts

दिल्ली कृषि सम्मेलन: शिवराज सिंह चौहान ने कृषि सुधारों को दी नई दिशा

नई दिल्ली, May 29 (Political Insight) : नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ अभियान 2026 के दूसरे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों…

भारत की आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक नेतृत्व विश्व को प्रेरित कर रहे हैं : उपराष्ट्रपति

बेंगलुरु, May 30 (Political Insight) : बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वैश्विक समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने संगठन…