जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण हादसा: LPG ट्रक में लगी आग, धमाकों से दहला इलाका

जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण हादसा: LPG ट्रक में लगी आग, धमाकों से दहला इलाका

जयपुर-अजमेर हाईवे पर दूदू के मौजमाबाद के पास मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ. LPG सिलेंडरों से भरे ट्रक को पीछे से तेज रफ्तार बेंजिन केमिकल टैंकर ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक पलट गया और आग लग गई. सिलेंडरों में लगातार धमाके हुए. जिसकी आवाज़ कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. सिलेंडर 200 मीटर तक उछलकर खेतों में गिर गए। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक के बाद एक कई सिलेंडर फटने लगे और 500 मीटर दूर तक उड़कर जाने लगे। इस हादसे में एक व्यक्ति जिंदा जल गया जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

एलपीजी गैस सिलेंडर की टंकियों से भरा एक ट्रक हाईवे के किनारे स्थित महादेव ढाबे पर खड़ा था। तभी एक तेज रफ्तार टैंकर आया और गैस सिलेंडर से भरे खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान उठी चिंगारी से ट्रक और टैंकर दोनों में आग लग गई। टक्कर मारने वाले टैंकर में केमिकल भरा हुआ था। आग की चपेट में आने से 6-7 अन्य वाहन भी जल गए।आग पर काबू पाने में करीब दो से ढाई घंटे का वक्त लगा। आग बुझने के बाद का नजारा भी हैरान करने वाला था।

लोहे का ट्रक आग में मोम की तरह पिघल चुका था।हादसे होने की सूचना मिलने के बाद डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा मौके पर पहुंचे। बगरू से भाजपा विधायक कैलाश वर्मा भी घटनास्थल पर आए और डिप्टी सीएम के साथ मौका निरीक्षण किया। आग लगने की सूचना मिलने पर जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश और जयपुर ग्रामीण एसपी राशि डोगरा डूडी भी मौके पर आए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई मंत्रियों और नेताओं ने इस हादसे पर दुख जताया है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

दिल्ली कृषि सम्मेलन: शिवराज सिंह चौहान ने कृषि सुधारों को दी नई दिशा

नई दिल्ली, May 29 (Political Insight) : नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ अभियान 2026 के दूसरे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों…

भारत की आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक नेतृत्व विश्व को प्रेरित कर रहे हैं : उपराष्ट्रपति

बेंगलुरु, May 30 (Political Insight) : बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वैश्विक समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने संगठन…