गाजा युद्ध विराम पर सहमत हुआ हमास, ट्रम्प की पहल पर मोदी ने जताया समर्थन

गाजा युद्ध विराम पर सहमत हुआ हमास, ट्रम्प की पहल पर मोदी ने जताया समर्थन

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की धमकी के 6 घंटे बाद हमास गाजा में सीजफायर को तैयार हो गया है। हमास ने शुक्रवार रात ऐलान किया कि वह ट्रम्प के प्लान में बताए गए फॉर्मूले के मुताबिक सभी जिंदा और मुर्दा बंदियों को रिहा करने को तैयार है। साथ ही गाजा का प्रशासन छोड़ने को भी तैयार है।
हमास ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प की इस हफ्ते पेश की गई 20 पॉइंट की पीस डील के कुछ हिस्सों पर बातचीत जरूरी है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक हमास की तरफ से जो जवाब आया है, उसमें हथियार छोड़ने का जिक्र नहीं किया गया है।
प्रधानमंत्री नेतन्याहू के ऑफिस ने बयान जारी कर रहा कि इजराइल ट्रम्प के प्लान के पहले चरण को लागू करने के लिए तैयार है। इसके लिए वे ट्रम्प और उनकी टीम के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि जंग खत्म हो।
इसके साथ ही इजराइल गाजा में हमला रोकने को तैयार हो गया है। इजराइल की आर्मी रेडियो के मुताबिक, सरकार ने सेना को गाजा पर कब्जे की कार्रवाई को रोकने का आदेश दिया है। इसमें कहा गया है कि सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही कार्रवाई करे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजार में जारी शांति प्रयास को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के नेतृत्व का समर्थन किए हैं. उन्होंने कहा कि गाजा में शांति प्रक्रिया निर्णायक दौर में है। ऐसे में हम बंधकों के रिहाई के लिए एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
पीएम मोदी ने गाजा में शांति प्रयासों को लेकर एक्स पर लिखा, “गाजा में शांति प्रयासों में निर्णायक प्रगति के लिए हम राष्ट्रपति ट्रम्प के नेतृत्व का स्वागत करते हैं। बंधकों की रिहाई के संकेत एक महत्वपूर्ण कदम हैं। भारत स्थायी और न्यायसंगत शांति की दिशा में सभी प्रयासों का दृढ़ता से समर्थन करता रहेगा।

Related Posts

भारत को संदेश, पाकिस्तान का बचाव, तुर्की के विदेश मंत्री ने क्या कहा?

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में खड़े होकर तुर्की ने भारत के प्रति अपना विरोधी रुख दिखाया था। अब तुर्की के…

नेतन्याहू के बयान पर जयराम रमेश ने केंद्र को घेरा, बोले- PM इजरायल के सबसे बड़े समर्थक

नई दिल्ली, May 29 (Political Insight) : कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने PM नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। जयराम रमेश ने इजरायल को लेकर केंद्र सरकार की नीति पर…