बेकाबू कार ने मचाई तबाही, सावित्री देवी और मीनू प्रजापति की मौत, 2 घायल

गाजियाबाद में बेकाबू कार ने मॉर्निंग वॉकर्स को रौंदा, 2 की मौत और 2 घायल

गाजियाबाद में राकेश मार्ग पर शनिवार तड़के जबरदस्त हादसा हुआ। बेकाबू कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकले कई लोगों को रौंद दिया। इसमें सावित्री देवी 60 वर्ष और 56 वर्षीय मीनू प्रजापति निवासी न्यू कोट गांव की मौत हो गई। जबकि विपिन शर्मा निवासी श्याम विहार कॉलोनी और न्यू कोट गांव निवासी कमलेश शर्मा घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना लग रहा है, क्योंकि तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई है। उसके बाद चार लोगों को टक्कर मारी है। हादसे में नेहरू नगर निवासी कार चालक भी घायल हुआ है। हादसे के समय वह बुलंदशहर से घर जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, चालक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ; परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य…

West Bengal: चुनावी हार के बाद TMC का बड़ा एक्शन, सभी संगठनात्मक समितियां भंग

कोलकाता, June 3, ( Political Insight) : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी सभी संगठनात्मक समितियों और सहयोगी संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की…