पीएम मोदी ने ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार (25 सितंबर) को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा पहुंचे और यहां पर पीएम मोदी ने पांच दिवसीय उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) का उद्घाटन किया. ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में यूपीआईटीएस का उद्घाटन करने के बाद वहां मौजूद लोगों को पीएम मोदी ने संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि इस बार ट्रेड शो का कंट्री पार्टनर रूस है. यानी इस बार हम टाइम टेस्टेड पार्टनरशिप को हम और भी मजबूत कर रहे हैं. आज हम सभी के मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल जी की जयंती है. दीनदयाल जी ने हमें अंत्योदय की राह दिखाई थी. अंत्योदय यानी जो सबसे आखिर में है उसका उदय. गरीब से गरीब आदमी तक विकास पहुंचे और हर भेदभाव समाप्त हो यही अंत्योदय है.। पीएम मोदी ग्रेटर नोएडा पहुंचे तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया.।

पीएम मोदी ने कहा कि दूसरों पर निर्भर होने से ज्यादा विवशता कोई और हो ही नहीं सकती. बदलती हुई दुनिया में जो देश दुनिया में जितना ज्यादा दूसरों पर निर्भर रहेगा, उसकी ग्रोथ उतनी ही कॉम्परमाइज रहने वाली है.। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित इस पांच दिवसीय शो में प्रदेश के सभी 75 जिलों के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।

75 जिलों के उत्पादों के साथ ही एमएसएमई, आइटी, स्टार्टअप, डिफेंस व एयरोस्पेस, हस्तशिल्प व हथकरघा, फार्मा, सिविल एविएशन, पर्यटन, सरकारी विभागों के स्टाल लगे हैं। कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा अपेरल और टेक्सटाइल लेदर उत्पाद हस्तशिल्प और कारपेट्स में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष स्थान पर है. बदलते वैश्विक आर्थिक प्रवेश की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने जीएसटी रिफॉर्म्स के माध्यम से एक बहुत ही महत्वपूर्ण और क्रांतिकारी कदम उठाया है. इसके लिए हम सब उत्तर प्रदेशवासी उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं.।

सीएम योगी ने कहा आज मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि आज उत्तर प्रदेश में 77 जीआई उत्पाद के साथ ही उत्तर प्रदेश देश का शीर्ष जीआई कैपिटल बना है. इस वर्ष हम लोगों ने 75 नए उत्पादों को जीआई टैग प्राप्त करने के लिए आवेदन हम करने जा रहे हैं. इस प्रकार प्रदेश अपने हजारों वर्षों की उस विरासत को जो एक धरोहर के रूप में उत्तर प्रदेश में मौजूद थी उसे सजाने, संवारने और उसका संरक्षण करने का कार्य हम इसके माध्यम से आगे करने जा रहे हैं. यहां पर जो हमारे स्टॉल्स लगे हुए हैं, इनमें 60 से अधिक जीआई टेग स्टॉल भी इस पूरे कार्यक्रम के दौरान हम सबको यहां पर देखने को मिलेंगे.

ये भी पढ़ें-

Related Posts

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ; परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य…

West Bengal: चुनावी हार के बाद TMC का बड़ा एक्शन, सभी संगठनात्मक समितियां भंग

कोलकाता, June 3, ( Political Insight) : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी सभी संगठनात्मक समितियों और सहयोगी संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की…