एपल ने भारत में आईफोन 17 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में चार स्मार्टफोन्स को लाया गया है। इस बार कंपनी ने कुल चार नए मॉडल पेश किए हैं जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और नया iPhone Air मौजूद है. खास बात ये है कि Plus मॉडल अब लाइनअप से हटा दिया गया है और उसकी जगह iPhone Air ने ले ली है. इस बार ऐपल iPhone 17 कई बड़े अपग्रेड के साथ आया है. लेकिन हर बार की तरह इसके कुछ वेरिएंट का दाम इतने हैं कि किसी का भी होश उड़ जाए.
आइए सभी नए स्मार्टफोन्स की कीमत और खूबियों के बारे में जानते हैं।
आईफोन 17 प्रो में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.3 इंच LTPO OLED पैनल दिया गया है जो एचडीआर10 और डॉल्बी विजन सपोर्ट करता है, ये फोन आपको 3000 निट्स ब्राइटनेस के साथ मिलेगा. इसके अलावा कंपनी ने स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए सैरेमिक शील्ड 2 ग्लास का इस्तेमाल किया है. वहीं, दूसरी ओर पिक्सल 10 प्रो में भी 6.3 इंच LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और HDR10 प्लस सपोर्ट के साथ आती है. इस फोन की पीक ब्राइटनेस एपल से ज्यादा है, ये फोन आपको 3300 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ मिलेगा.।
स्टैंडर्ड iPhone 17 में A19 चिप और 6.3-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें डुअल 48MP रियर कैमरा और 18MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस के साथ आता है और इसकी स्टोरेज 256GB से शुरू होती है।
iPhone Air को अब तक का सबसे पतला आईफोन बताया जा रहा है, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.6mm है। इसमें 6.5-इंच का 120Hz डिस्प्ले दिया गया है और यह A19 Pro चिप व नए C1X मोडेम पर काम करता है। फोन में 48MP रियर और 18MP फ्रंट कैमरा है। बैटरी 27 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देती है और केवल 30 मिनट में 50% चार्ज हो जाती है।
- iPhone 17 Series की कीमत
- iPhone 17 स्टैंडर्ड: 82,900 रुपये
- iPhone 17 Pro की शुरूआती कीमत: 1,34,900 रुपये
- iPhone 17 Pro Max की शुरूआती कीमत: 1,49,900 रुपये
- iPhone 17 Air शुरूआती कीमत: 1,19,900 रुपये