दिल्ली मेट्रो का सफर हुआ महंगा: सभी रूट्स पर किराए में 1 से 5 रुपये तक की बढ़ोतरी

दिल्ली मेट्रो का सफर हुआ महंगा: सभी रूट्स पर किराए में 1 से 5 रुपये तक की बढ़ोतरी

दिल्ली मेट्रो को यूं ही दिल्ली-एनसीआर की लाइफलाइन नहीं कहा जाता, क्योंकि इस पर जिम्मेदारी होती है हर रोज एक बड़ी संख्या में मुसाफिरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाना। कोई कॉलेज-स्कूल जाता है, तो कोई अपनी नौकरी पर। ऐसे ही कई अन्य जगहों पर जाने के लिए भी लोग दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं। दिल्ली में यात्रियों को अब मेट्रो से सफर करने के लिए अधिक जेब ढीली करनी होगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने सोमवार से आधिकारिक तौर पर टिकट किराए में बढ़ोतरी कर दी है। मेट्रो ने विभिन्न लाइनों पर 1 रुपए से लेकर 4 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी। हालांकि, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर किराए में 5 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी। दिल्ली मेट्रो ने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी। डीएमआरसी के अनुसार, नया किराया दूरी के अनुसार तय होगा. इसके तहत अब सबसे कम किराया ₹11 होगा

जबकि सबसे अधिक ₹64 है. पहले सामान्य लाइन पर सबसे कम किराया ₹10 था और सबसे अधिक ₹60.
  • 0-2 किलोमीटर के लिए पहले नॉर्मल दिनों में 10 रुपये लगते थे, तो अब नॉर्मल दिनों में 11 रुपये लगेंगे। वहीं, नेशनल हॉलिडे और रविवार को पहले 10 रुपये किराया था अब ये 11 रुपये हो गया है
  • 2-5 किलोमीटर के लिए पहले नॉर्मल दिनों में 20 रुपये लगते थे, तो अब नॉर्मल दिनों में 21 रुपये लगेंगे। वहीं, नेशनल हॉलिडे और रविवार को पहले 10 रुपये किराया था अब ये 11 रुपये हो गया है
  • 5-12 किलोमीटर के लिए पहले नॉर्मल दिनों में 30 रुपये लगते थे, तो अब नॉर्मल दिनों में 32 रुपये लगेंगे। वहीं, नेशनल हॉलिडे और रविवार को पहले 20 रुपये किराया था अब ये 21 रुपये हो गया है
  • 12-21 किलोमीटर के लिए पहले नॉर्मल दिनों में 40 रुपये लगते थे, तो अब नॉर्मल दिनों में 43 रुपये लगेंगे। वहीं, नेशनल हॉलिडे और रविवार को पहले 30 रुपये किराया था अब ये 32 रुपये हो गया है
  • 21-32 किलोमीटर के लिए पहले नॉर्मल दिनों में 50 रुपये लगते थे, तो अब नॉर्मल दिनों में 54 रुपये लगेंगे। वहीं, नेशनल हॉलिडे और रविवार को पहले 40 रुपये किराया था अब ये 43 रुपये हो गया है
  • 32 किलोमीटर के लिए पहले नॉर्मल दिनों में 60 रुपये लगते थे, तो अब नॉर्मल दिनों में 64 रुपये लगेंगे। वहीं, नेशनल हॉलिडे और रविवार को पहले 50 रुपये किराया था अब ये 54 रुपये हो गया है

डीएमआरसी के अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन स्थिरता सुनिश्चित करने, हाई सर्विस स्टैंडर्ड को बनाए रखने और भविष्य में बुनियादी ढांचे के अपग्रेडेशन के लिए किराए में बढ़ोतरी जरूरी है। डीएमआरसी का कहना है कि किराए में मामूली बढ़ोतरी की गई है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ; परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य…

West Bengal: चुनावी हार के बाद TMC का बड़ा एक्शन, सभी संगठनात्मक समितियां भंग

कोलकाता, June 3, ( Political Insight) : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी सभी संगठनात्मक समितियों और सहयोगी संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की…