अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से ऐतिहासिक यात्रा के बाद भारत लौट आए हैं। दिल्ली हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और इसरो चेयरमैन वी. नारायणन ने उनका स्वागत किया। उनकी वापसी पर लोकसभा में विशेष चर्चा होगी।
शुक्ला ने एक्स पर घर वापस आने की खुशी जाहिर की।कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के ISS मिशन की प्रशंसा की और इसे गगनयान कार्यक्रम की दिशा में अहम कदम बताया. थरूर ने कहा, “चूंकि विपक्ष विशेष चर्चा में भाग नहीं ले रहा, मैं यह कहना चाहता हूं कि कमांडर शुभांशु शुक्ला के हालिया ISS मिशन पर सभी भारतीयों को गर्व है. यह हमारे देश के गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम की ओर एक अहम कदम है.” उनकी वापसी के उपलक्ष्य में लोकसभा में सोमवार को विशेष चर्चा का आयोजन किया जाएगा।
अंतरिक्ष यात्रा के लिए अमेरिका में लगभग एक वर्ष चले प्रशिक्षण और आईएसएस की यात्रा के बाद स्वदेश लौटे शुक्ला का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर उनकी पत्नी कामना और बेटा कियाश भी मौजूद थे।