ऑनलाइन बैटिंग ऐप केस में राणा दग्गुबाती ED ऑफिस में हुए पेश

ऑनलाइन बैटिंग ऐप केस में राणा दग्गुबाती ED ऑफिस में हुए पेश

पिछले दिनों ईडी ने साउथ एक्टर राणा दग्गुबाती को एक ऑनलाइन बैटिंग एप और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में समन भेजा था। इस मामले को लेकर वह आज यानी सोमवार को ईडी ऑफिस में पेश हुए हैं। दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता राणा दग्गुबाती पिछले कुछ दिनों से अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के दायरे में हैं। दग्गुबाती 11 अगस्त को हैदराबाद स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंचे, जहां उनके बयान दर्ज हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर दग्गुबाती का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मीडिया से घिरे नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कोई बातचीत नहीं की।ईडी ने पिछले महीने चार साउथ एक्टर प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती और लक्ष्मी मांचू को समन जारी किया था। अवैध बैटिंग एप से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने जोनल ऑफिस में अलग-अलग तारीखों पर पेश होने को कहा था।

प्रकाश राज और देवरकोंडा पहले ही ईडी ऑफिस में पेश हो चुके हैं। विजय देवरकोंडा ने हाल ही में कहा था कि गेमिंग एप्स पूरी तरह से कानूनी हैं और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हैं।एक्टर्स ने कथित तौर पर अवैध तरीके से पैसा जुटाने वाले ऑनलाइन सट्टेबाजी एप्स को अपना सपोर्ट दिया था। सूत्रों के अनुसार ही बैटिंग प्लेटफार्म पर अवैध सट्टेबाजी और जुए के जरिए से करोड़ों रुपये का अवैध पैसा हासिल किया गया है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ; परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य…

West Bengal: चुनावी हार के बाद TMC का बड़ा एक्शन, सभी संगठनात्मक समितियां भंग

कोलकाता, June 3, ( Political Insight) : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी सभी संगठनात्मक समितियों और सहयोगी संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की…