अमेरिका से निर्वासित किए गए करीब 104 भारतीय

अमेरिका से निर्वासित किए गए करीब 104 भारतीय

अमेरिका से निर्वासित किए गए करीब 104 भारतीयों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार (5 फरवरी) को श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड हुआ। अब लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि यूएस आर्मी के विशेष विमान को अमृतसर एयरपोर्ट पर ही क्यों लैंड कराया गया। अमेरिका से भारत डिपोर्ट किए गए भारतीयों की संख्या 104 है. इन लोगों में पंजाब, हरियाणा और गुजरात के लोग सबसे ज्यादा हैं. पंजाब से कुल 30 लोग इस लिस्ट में हैं. इनमें सबसे ज्यादा कपूरथला के 6 लोग, अमृतसर के 5, पटियाला के 4, जालंधर के 4, नंवाशहर के 2, होशियारपुर के 2 लुधियाना के 2 मोहाली से 1, फतेहगढ़ साहिब से 1, तरनतारन से 1, गुरदासपुर से 1 और संगरूर से भी एक नागरिक अमेरिका से डिपोर्ट होकर वापस पंजाब लौटा है।

पंजाब के अलग-अलग जिलों की पुलिस एयरपोर्ट पर पहुंच गई है. इसके अलावा अमेरिका से डिपोर्ट किए गए लोगों में उत्तर प्रदेश के लोग भी शामिल हैं. हरियाणा के कुल 34 लोग डिपोर्ट होकर लौटे हैं। इसके बाद गुजरात के 33 लोग और पंजाब के 30 लोग अमेरिका से डिपोर्ट किए गए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के 3, उत्तर प्रदेश के 2 और चंडीगढ़ के 2 लोग शामिल हैं। पंजाब के मंत्री ने कहा कि कई भारतीय ‘वर्क परमिट’ पर अमेरिका में प्रवेश करते हैं और बाद जब इसकी अवधि समाप्त हो जाती है तो वे अवैध प्रवासी बन जाते हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका में रहने वाले पंजाबियों की चिंताओं और हितों पर चर्चा करने के लिए उनका अगले सप्ताह विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलने की योजना है.

Also Read –

Related Posts

दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू गैस उपभोक्ताओं को राहत

नई दिल्ली, June 1, (Political Insight) :  देशभर में पेट्रोल-डीजल और CNG गैस के बाद अब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है।…

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, PDS सुधार के लिए 25,530 करोड़ रुपये का प्रावधान

नई दिल्ली, May 27, (Political Insight) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को और मजबूत बनाने के…