क्या हमास इजरायल मे युद्ध खत्म होने जा रहा है? गाजा में 15 महीने से चल रहे युद्ध में उलझे इजरायल और हमास के बीच सीजफायर को लेकर सहमति बन गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गाजा में 15 महीने से चल रहे युद्ध में उलझे इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम समझौता हो गया है। प्रमुख मध्यस्थ कतर ने बुधवार को कहा कि फलीस्तीनी क्षेत्र में युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से संघर्ष विराम समझौते के पहले चरण में गाजा में हमास द्वारा बंधक बनाए गए 33 बंधकों को रिहा किया जाएगा। युद्धविराम के लिए पिछले 4 दिन से कतर में शांतिवार्ता चल रही थी। अब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, कतर और मिस्र ने ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के अंत की घोषणा कर दी है। ये युद्ध विराम 3 चरणों में पूरा होगा। इसमें सौदे में पूर्ण युद्ध विराम, गाजा से इजरायली सेना (IDF) की वापसी और पहले चरण में अमेरिकियों सहित बंधकों की रिहाई शामिल है। बता दें कि इस युद्ध की वजह से इजराइल में लगभग 1,200 और गाजा में 46,000 से अधिक लोगों की मौत हुई. इस एलान के बाद दोनों क्षेत्रों में जश्न मनाया गया. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने बयान में कहा कि यह समझौता 19 जनवरी तक शुरू हो सकता है, बशर्ते कि इसे इजराइली सुरक्षा कैबिनेट की मंजूरी मिल जाए.
क्या हमास इजरायल मे युद्ध खत्म होने जा रहा
PoK में सब ठीक नहीं! आम लोगों पर गोलियां चला रही पाक सेना, भारत ने उठाया मुद्दा
नई दिल्ली, June 10, (Political Insight) : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पाकिस्तानी सेना की ओर से बर्बरता की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। फील्ड मार्शल आसिम…
भारत को संदेश, पाकिस्तान का बचाव, तुर्की के विदेश मंत्री ने क्या कहा?
नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में खड़े होकर तुर्की ने भारत के प्रति अपना विरोधी रुख दिखाया था। अब तुर्की के…