महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है जिसमें 99 उम्‍मीदवारों के नाम शामिल हैं. पार्टी की पहली सूची में उप मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम भी शामिल है. फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से भाजपा उम्‍मीदवार होंगे. राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा से मैदान में उतरेंगे। प्रदेश अध्यक्ष चंद्र शेखर बावनकुले कामठी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं।

इसके साथ ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए वरिष्‍ठ नेता अशोक चव्‍हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को पार्टी ने भोकर से चुनाव मैदान में उतारा है. पार्टी की पहली सूची में श्रीजया सहित 13 महिलाओं को उम्‍मीदवार बनाया गया है. भाजपा की पहली सूची में छह अनुसूचित जनजाति और चार अनुसूचित जाति के उम्मीदवार शामिल हैं. इस सूची में पार्टी ने ज्‍यादातर मौजूदा विधायकों को फिर से मौका दिया है. साथ ही पार्टी ने शेलार परिवार को दो टिकट दिए हैं. मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार के भाई विनोद शेलार को भी मलाड वेस्ट से पार्टी ने टिकट दिया है कालिदास कोलंकर को वडाला विधानसभा से एक बार फिर मौका दिया है. भाजपा ने पहली सूची में कई प्रमुख नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा है. पार्टी ने सुधीर मुनगंटीवार को बल्लारपुर, श्रीजया अशोक चव्हाण को भोकर, संतोष रावसाहेब दानवे को भोकरदन, मिहिर कोटेचा को मुलुंड और राम कदम को घाटकोपर पश्चिम सीट से चुनाव मैदान में उतारा है. इसके साथ ही पार्टी ने आशीष शेलार को वांद्रे पश्चिम, मंगल प्रभात लोढा को मालबार हिल, चंद्रकांत पाटिल को कोथरूड, सुभाष देशमुख को सोलापुर दक्षिण और नितेश राणे को कंकावली से टिकट दिया है. 2019 के चुनाव में बीजेपी को 105 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

इस बार बीजेपी राज्य में एकनाथ शिंदे और अजित पवार की अगुवाई वाली शिवसेना और एनसीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। बीजेपी की पहली सूची पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 16 अक्तूबर को हुई बैठक में मुहर लगी थी।

Also Read –

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…