हिज्बुल्ला ने लेबनान से इजरायल की इमारत पर ड्रोन अटैक किया

हिज्बुल्ला ने लेबनान से इजरायल की इमारत पर ड्रोन अटैक किया

हिज्बुल्ला ने लेबनान से इजरायल की इमारत पर ड्रोन अटैक किया है. इस हमले के जरिए प्रधानमंत्री नेतन्याहू के घर को निशाना बनाने की कोशिश की है. इजरायल में हाइफा कैसरिया इलाके में यह हमला किया गया. प्रधानमंत्री नेतन्याहू के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के घर की तरफ एक यूएवी लॉच किया गया प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी वहां नहीं थे, और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. इससे पहले नेतन्याहू ने इजरायल पर 7 अक्तूबर के हमले के मास्टरमाइंड याह्या सिनवार की मौत को एक साल से चल रहे युद्ध में महत्वपूर्ण क्षण बताया।

इजरायली पीएम ने कहा कि हमने हिसाब चुकता कर लिया है लेकिन चेतावनी दी कि जब तक बंधक वापस नहीं आते, हमारा मिशन जारी रहेगा। इजरायल अब तक हमास और हिजबुल्लाह के टॉप नेताओं को निपटा चुका है। गाजा पट्टी में हमास की कमर पूरी तरह से टूट चुकी है। उसका आखिरी बड़ा नेता याह्या सिनवार भी गुरुवार को दो साथियों के साथ इजरायली हमले का शिकार हो चुका है। इसकी पुष्टि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद की। सिनवार की मौत के बाद नेतन्याहू ने एक बड़ा ऑफर दिया है। उन्होंने हमास नेता याह्या सिनवार के मारे जाने के बाद गाजा के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान नेतन्याहू ने कहा कि अगर हमास इजरायली बंधकों को वापस करने और हथियार डालने पर राजी हो जाता है तो कल युद्ध समाप्त हो जाएगा। अब देखना यह होगा कि हमास क्या बेंजामिन नेतन्याहू के प्रस्ताव को मानता है?

Also Read –

Related Posts

नेतन्याहू के बयान पर जयराम रमेश ने केंद्र को घेरा, बोले- PM इजरायल के सबसे बड़े समर्थक

नई दिल्ली, May 29 (Political Insight) : कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने PM नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। जयराम रमेश ने इजरायल को लेकर केंद्र सरकार की नीति पर…

“अगर BGB सीमा पर बाधा डालेगी तो…”, मिथुन चक्रवर्ती की बांग्लादेशी बलों को चेतावनी

कोलकत्ता, May 29 (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के काम में तेजी देखी जा रही है। इसी बीच कूचबिहार…