25 सितंबर को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का दूसरे चरण

25 सितंबर को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का दूसरे चरण

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार यानि 25 सितंबर को चुनाव होना है। इस चरण में 6 जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इससे पहले 18 सितंबर को पहले फेज में 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई। इस दौरान 61.38% मतदान हुआ। किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 80.20% और पुलवामा में सबसे कम 46.99% वोटिंग हुई।

दूसरे चरण के मतदान में लाल चौक से लेकर माता वैष्णो देवी और राजौरी, पुंछ से लेकर हजरतबल और गांदरबल जैसी महत्वपूर्ण विधानसभा सीटें शामिल हैं। सेकेंड फेज की 26 सीटों में से 15 सीटें सेंट्रल कश्मीर और 11 सीटें जम्मू की हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे फेज में 239 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 233 पुरुष और 6 महिलाएं हैं। दूसरे फेज में 131 कैंडिडेट्स करोड़पति और 49 पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

इन 26 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस और पीडीपी समेत नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है। इसी चरण में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना समेत कई महत्वपूर्ण प्रत्याशियों की परीक्षा होनी है। बुधवार को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में 11 सीटें जम्मू संभाग जबकि 15 सीटें कश्मीर से आती है।

जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या भी इस चरण में सौ के करीब है। श्रीनगर की सबसे ज्यादा 8 सीटों पर वोटिंग, PDP ने सभी सीटों पर कैंडिडेट्स उतारे दूसरे फेज में सबसे ज्यादा 8 श्रीनगर में और सबसे कम 2 सीटें गांदरबल जिले की हैं। इनके अलावा बडगाम और राजौरी की 5-5, रियासी और पुंछ की 3-3 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। श्रीनगर डिवीजन में गांदरबल, श्रीनगर, बडगाम और जम्मू डिविजन में रियासी, राजौरी और पुंछ शामिल हैं। श्रीनगर की हब्बाकदल सीट पर सबसे ज्यादा 16 कैंडिडेट्स चुनावी मैदान में हैं। वहीं राजौरी की बुद्धल में 4 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। 2014 में जम्मू की 11 सीटों में से 8 सीटें भारतीय जनता पार्टी के हिस्से में आई थी। इस चुनाव में इन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस ने भी अपनी मजबूत सियासी फील्डिंग सजाई हुई है। जबकि कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के साथ-साथ पीडीपी और बारामूला के सांसद इंजीनियर राशिद की अवामी इत्तेहाद पार्टी भी सियासी मैदान में किस्मत आजमा रही है।

Also Read –

Related Posts

No Deal! अमेरिका-ईरान वार्ता विफल, JD Vance बोले – ‘यह ईरान के लिए ज्यादा नुकसानदेह’

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन, 12 Apr, (Political Insight): अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट कहा कि लंबी बातचीत…

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विशेष सत्र को लेकर खड़गे का पीएम मोदी को पत्र, उठाए कई सवाल

नई दिल्ली, 12 Apr, (Political Insight): कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 16 अप्रैल से प्रस्तावित संसद के विशेष…