जम्मू कश्मीर में एक दशक बाद हो रहे विधानसभा चुनाव

जम्मू कश्मीर में एक दशक बाद हो रहे विधानसभा चुनाव

एक दशक बाद हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए जम्मू कश्मीर में पहले चरण के लिए वोट बुधवार यानि 18 सितंबर को वोट डाले जा रहे है। कुल 90 सीटों वाली विधानभा में पहले चरण में 24 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। जिसमे 219 कैंडिडेट अपना भाग्य आज़मा रहे हैं। पहले ही चरण में कई सीटें ऐसी हैं जहां कड़ा मुकाबला है।

जिन सीटों पर आज मुकाबला हो रहा है उन्में कश्मीर की 16 विधानसभा सीटों के 155 उम्मीदवार किस्मत आज़मा रहे हैं। अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां जिलों में वोटिंग है। मुख्य चेहरों की बात करें तो कग्रेस के गुलाम अहमद मीर, पीडीपी से महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तज़ा मुफ्ती, सीपीआईएस से मुहम्मद युसुफ तारीगामी, पीडीप के युवा नेता वहीद पारा, पूर्व सांसद और नैश्नल कॉंफ्रेस के नेता हसनैन मसूद और सकीना इत्तू, बीजेपी से सोफी युसुफ और तलत मजीद।

हालाकि मुख्य मुकाबला पीडीपी औऱ नैश्नल कॉंफ्रैंस के बीच है, लेकिन बीजेपी, कॉग्रेस, सीपीआएम औऱ जमात-ए –इस्लाम समर्थित निर्दलीय भी कड़ी टक्कर में हैं। आज हो रहे पहले चरण में अनंतनाग, पुलवामा, शोपीयां और कुलगाम को पीडीपी का गढ़ माना जाता है। 2014 के चुनावों में पार्टी ने यहां से 11 सीटें जीती थी। इसके अलावा जम्मू संभाग की 8 सीटों पर भी आज ही वोट डाले जा रहे हैं। जब्कि दूसरी चरण 25 सितंबर और तीसरे चरण के लिए 1 अक्तूबर को वोट डाले जाने हैं। वोटों की गिनती 8 अक्तूबर को होगी।

Also Read

Related Posts

मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया: राहुल गांधी

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा को ऑडियो संदेश…

TMC में बड़ी टूट! ऋतब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष, ममता खेमे ने जताई आपत्ति

कोलकाता, June 4, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सामने राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। पार्टी से अलग हुए 60 विधायकों ने बुधवार को विधानसभा…