प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय अमेरिका के दौरे पर हैं. उन्होंने QUAD समिट में शिरकत की. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ एक अहम द्विपक्षीय भी की. इस बैठक में दोनों नेताओं ने वैश्विक और रणनीतिक गठबंधन को और मजबूत करने पर बात की. भारत ने अमेरिका से आकाश और समुद्र की सुरक्षा के लिए एमक्यू-9बी गार्जियन ड्रोन खरीदा है, जो कि मेगा डील में शामिल है.

मोदी औऱ बाईडन की बैठक में 31 MQ 9B ड्रोन की खरीद को काफी अहम माना जा रहा है। इन एडवांस्ड ड्रोन्स से भारत की इंटेलिजेंस, सर्विलांस, और रिकोनाइसेंस (ISR) क्षमताओं में वृद्धि होगी. इनमें 16 ड्रोन्स स्काई गार्डियन और सी गार्डियन. इससे भारत की जल थल और नभ की ताकत में 4 गुना इज़ाफा होगा।

प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ने कोलकाता में एक नए सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट स्थापित करने पर चर्चा की, जिसका दोनों देशों के बीच नेशनल सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए एडवांस्ड सेंसिंग, कम्युनिकेशन और नेक्स्ट जेनरेशन के टेलीकम्युनिकेशन और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने पर फोकस है.

दोनों नेताओं ने इंडिया-अमेरिका डिफेंस इंडस्ट्रियल कोऑपरेशन रोडमैप को सराहा. इस रोडमैप के तहत जेट इंजन, गोला-बारूद और ग्राउंड मोबिलिटी सिस्टम जैसे भारी एक्वीपमेंट्स और हथियारों का निर्माण किया जाता है. इस अहम सहयोग में लिक्विड रोबोटिक्स और भारत के सागर डिफेंस इंजीनियरिंग, मेरिटाइम सुरक्षा को बढ़ाने के लिए मानवरहित सतही वाहनों के प्रोडक्शन पर भी जोर दिया जाएगा.

भारत में रक्षा संबंधी उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी ने MRO सेक्टर यानी कि मेंटेंनेंस, रिपेयर और ओवरहॉलिंग क्षेत्र में जीएसटी की दरों को 5 फीसदी कर दिया है. इससे इस क्षेत्र में अमेरिकी कंपनियों के आने की उम्मीद है.

लॉकहीड मार्टिन और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स ने भारत में C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान के लिए MRO सुविधा स्थापित करने के लिए एक ऐतिहासिक समझौता हुआ है. यह न सिर्फ भारतीय फ्लीट के लिए सपोर्टिव होगा, बल्कि इससे एयरक्राफ्ट के ग्लोबल ऑपरेटर्स की जरूरतों को भी पूरा करेगा. मसलन, इससे आत्मनिर्भरता आएगी.

2023 में शुरू की गई इंडिया-यूएस डिफेंस एक्सलरेशन इकोसिस्टम (INDUS-X) ने सरकारों, व्यवसायों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा दिया है, और दोनो नेताओं ने बैठक में इसे और बढ़ाने का वादा किया है. हाल ही में सिलिकन वैली में आयोजित INDUS-X समिट से भारत के iDEX (Innovations for Defence Excellence) और यूएस डिफेंस इनोवेशन यूनिट (DIU) में सहयोग को बढ़ावा मिला है. इस क्षेत्र में दोनों देशों के बीच पार्टनरशिप एक ट्रिलियन डॉलर का है, और भारतीय कंपनियां अंडर सी कम्युनिकेशन और मेरिटाइम आईएसआर टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं.

मिलिट्री एक्सरसाइज की जरूरतों को समझते हैं हुए भारत द्वारा अब तक आयोजित किए गए सबसे बड़े द्विपक्षीय, ट्राई-सर्विस एक्सरसाइज TIGER TRIUMPH 2024 से इस दिशा में सहयोग को और गहरा करने की जरूरत महसूस हुई. इनके अलावा दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका के बीच लायजन ऑफिर्स तैनात करने के फैसले का भी स्वागत किया।

Also Read –

Related Posts

पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बांग्लादेश में होंगे भारत के उच्चायुक्त

नई दिल्ली, 20 Apr, (Political Insight): भारत सरकार ने वरिष्ठ राजनेता दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है…

21-23 अप्रैल तक जर्मनी दौरे पर राजनाथ सिंह, साइबर-AI और ड्रोन सहयोग पर फोकस

नई दिल्ली, 20 Apr, (Political Insight): रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 से 23 अप्रैल, 2026 तक जर्मनी की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरे का उद्देश्य भारत-जर्मनी के बीच रणनीतिक…