क्या है क्वाड

क्या है क्वाड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर हैं वो वहां डेलावेयर में 22 सितंबर को क्वाड समिट 2024 में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। जिसमें इसके सदस्य देश- भारत के साथ अमेरिका जापान और ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्राध्यक्षों ने भी शिरकत की. इस सम्मेलन में इंडो-पैसिफिक में सहयोग को बढ़ावा देने और यूक्रेन और गाजा में संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.

लेकिन क्वाड है क्या। कैसे इसका गठन हुआ कैसे इसका नाम पड़ा आपको बताते हैं।

क्वाड चार देशों- भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका का समूह है. चारो देशों का ये एक अनौपचारिक मंच है, जहां मिलकर एशिया-प्रशांत क्षेत्र की रणनीतिक सुरक्षा और आपसी सहयोग पर चर्चा होती है. इस समूह का मकसद एशिया-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना है. इसकी शुरुआत साल 2007 में हुई थी. लेकिन एक साल बाद ही 2008 में ऑस्ट्रेलिया इससे अलग हो गया. जिससे यह बंद हो गया. इसके बाद साल 2017 में इसे पुनर्जीवित किया गया।

भारत के लिए क्वाड काफी अहम है ।

असल में क्वाड का मकसद चीन के आर्थिक और सामरिक प्रभाव को कम करना है. इसी क्रम में यह भारत को अपनी आर्थिक और सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करता है, ताकि वह चीन से मुकाबला कर सके. । क्वाड का गठन साल 2004 में हुआ, जब सुनामी की वजह से जापान और भारत समेत कई देशो में लाखों लोगों की मौत हो गई. तब कई देशों की मदद के लिए भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने एक समूह बनाया. और यही समूह आगे चलकर क्वॉड बना. क्वाड के औपचारिक गठन में भारत के ततकालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने की अहम भूमिका रही . औपचारिक तौर पर इसका गठन साल 2007 में हुआ. तब पहली बार सदस्य देशों की औपचारिक मीटिंग हुई.।

भले ही एक साल बाद ऑस्ट्रेलिया इससे अलग हो गया लेकिन साल 2017 आते-आते ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते चीन के साथ तल्ख होने लगे. जिससे क्वाड को पुनर्जीवित होने का मौका मिला. 2017 में मनीला में आसियान देशों की बैठक के साथ क्वाड देशों की भी मीटिंग हुई. इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान के पीएम शिंजो आबे और ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष मेलकॉम टर्नबुल ने हिस्सा लिया.

Also Read –

Related Posts

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…

बिहार की राजनीति के ‘चौधरी’ बने सम्राट, शुरू हुआ BJP युग

पटना, 15 Apr, (Political Insight): बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल…