अबू धाबी के क्राउन प्रिस का भारत दौरा

अबू धाबी के क्राउन प्रिस का भारत दौरा

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन जायद अल नाहयान दो दिवसीय भारत दौरे पर दिल्ली में हैं। क्राउन प्रिंस के रूप में अल नाहयान का यह पहला आधिकारिक भारत दौरा है। नई दिल्ली पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उनकी अगवानी की और उनका औपचारिक स्वागत किया गया। अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में गर्मजोशी से मुलाकात की। प्रिंस के साथ यूएई सरकार के कई मंत्री और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आए है।

भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी राजनीति, व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और संस्कृति सहित कई क्षेत्रों में गहरी हुई है। क्राउन प्रिंस की यात्रा भारत-यूएई द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी और नए और उभरते क्षेत्रों में साझेदारी के लिए रास्ते खोलेगी। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात ने भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच संबंधों की गहराई को और भी स्पष्ट किया है। यह यात्रा और मुलाकात दोनों देशों के बीच के रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एमईए के मुताबिक, क्राउन प्रिंस नौ सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगे और राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।

इससे पहले भारत के प्रधानमंत्री ने इसी साल फरवरी में अबू धाबी की यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने अबू धाबी के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की थी। उन्होंने आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे। इस दौरान भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) के लिए एक अंतर-सरकारी ढांचा बनाने पर सहमति जताई थी। उन्होंने अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का भी उद्टान किया था और अहलान मोदी कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया था। तभी उन्होंने क्राउन प्रिंस को भारत का दौरा करने का निमंत्रण भी दिया था।

Also Read –

Related Posts

अलविदा आशा ताई: 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन

मुंबई, 12 Apr, (Political Insight): भारतीय संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का 92 वर्ष की उम्र में…

No Deal! अमेरिका-ईरान वार्ता विफल, JD Vance बोले – ‘यह ईरान के लिए ज्यादा नुकसानदेह’

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन, 12 Apr, (Political Insight): अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट कहा कि लंबी बातचीत…