मैं सिर झुकाकर छत्रपति शिवाजी के चरणों में माफी मांगता हूँ: PM मोदी

मैं सिर झुकाकर छत्रपति शिवाजी के चरणों में माफी मांगता हूँ: PM मोदी

पालघर: शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र दौरे पर पालघर में वाधवन बंदरगाह की आधारशिला रखी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग 1,560 करोड़ रुपये की मत्स्य पालन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

PM मोदी ने कहा, “जब 2013 में बीजेपी ने मुझे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित किया था तो मैंने रायगढ़ के किले के पर जाकर प्रार्थना की थी।” एक भक्त देश सेवा करने आया था जैसे वह अपने आराध्य को आराधना करता है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा, “पिछले दिनों सिंधुदुर्ग में जो हुआ मेरे लिए, मेरे सभी साथियों के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ नाम नहीं है, ये सिर्फ राजा, महाराजा नहीं, हमारे लिए छत्रपति शिवाजी महाराज आराध्य देव हैं।” आज मैं सर झुकाकर छत्रपति शिवाजी महाराज से माफी मांगता हूँ।”

Also Read –

Related Posts

TMC का दावा- BJP समर्थकों ने किया हमला, अभिषेक ने की कार्रवाई की मांग

कोलकाता, June 4, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं पर कथित हमलों को लेकर पार्टी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा…

भारत को संदेश, पाकिस्तान का बचाव, तुर्की के विदेश मंत्री ने क्या कहा?

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में खड़े होकर तुर्की ने भारत के प्रति अपना विरोधी रुख दिखाया था। अब तुर्की के…