कोचिंग सेंटर्स को रेगुलेट करने के लिए एक्ट लाएगी दिल्ली सरकार

कोचिंग सेंटर्स को रेगुलेट करने के लिए एक्ट लाएगी दिल्ली सरकार

नई दिल्ली: ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तीन स्टूडेंट्स की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है. एक तरफ जहां हादसे नाराज छात्र अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं, वहीं दूसरी तरफ इस घटना ने राजनीतिक रूप भी अख्तियार कर लिया है. इस बीच आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी का बयान सामने आया है. उनका कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस जगह पर कोचिंग सेंटर था वहां पर नाली पर अवैध कब्जा था और बेसमेंट में अवैध रूप से लाइब्रेरी चल रही थी थी.

मंत्री आतिशी ने बताया कि जिम्मेदार JE को MCD से टर्मिनेट कर दिया गया है और जो AE थे उनको सस्पेंड कर दिया है. उन्होंने कहा कि राजेंद्र नगर में 27 जुलाई को हुई घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. उन्होंने बताया कि जैसे ही यह खबर सामने आई कि बेसमेंट में पानी भर गया है, सरकार की अलग अलग एजेंसी वहां पहुंची. इस दौरान पता चला कि हादसा हो गया है जिसके बाद जिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए.

Related Posts

दिल्ली कृषि सम्मेलन: शिवराज सिंह चौहान ने कृषि सुधारों को दी नई दिशा

नई दिल्ली, May 29 (Political Insight) : नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ अभियान 2026 के दूसरे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों…

भारत की आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक नेतृत्व विश्व को प्रेरित कर रहे हैं : उपराष्ट्रपति

बेंगलुरु, May 30 (Political Insight) : बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वैश्विक समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने संगठन…