पीएम मोदी 31 अगस्त को चीन दौरे पर, एससीओ समिट में लेंगे हिस्सा

पीएम मोदी 31 अगस्त को चीन दौरे पर, एससीओ समिट में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त से चीन के दौरे पर जाने वाले हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है। एजेंसी के मुताबिक, पीएम मोदी चीन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ की बैठक में हिस्सा लेने के लिए जाएंगे। यह दौरा 31 अगस्त और 1 सितंबर को होगा। पीएम मोदी की 2020 में गलवां घाटी में भारत-चीन सैन्य झड़प के बाद पहली चीन यात्रा होगी। उन्होंने पिछली बार 2019 में चीन का दौरा किया था।

चीन जाने से पहले पीएम मोदी 30 अगस्त को जापान दौरा पर पहुंचेंगे। यहां वो भारत-जापान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। शिखर सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अनौपचारिक मुलाकात की संभावना है। इससे पहले, अक्टूबर 2024 में, प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग कज़ान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में मिले थे। इसके बाद, दोनों देशों के बीच सीमा तनाव कम करने के प्रयासों में तेज़ी आई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी इस वर्ष की शुरुआत में आयोजित एससीओ बैठकों में भाग लिया था।

एससीओ की स्थापना 2001 में हुई थी। इस वक्त एससीओ में 10 सदस्य हैं, जिसमें चीन, भारत, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, ईरान और बेलारूस शामिल हैं। एससीओ की हेड्स ऑफ स्टेट काउंसिल की 25वीं बैठक 31 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक चीन के तियानजिन शहर में होनी है।पीएम मोदी अब तक 5 बार चीन के दौरे पर जा चुके हैं। पहली बार पीएम ने मई 2015 में चीन का दौरा किया था। इस दौरे में शी चिनफिंग पीएम मोदी को लेकर अपने गृह राज्य शियान ले गए थे। इसके बाद सितंबर 2016, सितंबर 2017, अप्रैल 2018 और जून 2018 में चीन गए थे।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

2027 चुनाव से पहले सपा का बड़ा ऐलान: 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को ₹40,000 सालाना पेंशन

उत्तर प्रदेश, Apr 21, (Political Insight): अखिलेश यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा चुनावी ऐलान किया है। सोमवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि…

हॉर्मुज़ संकट के बीच भारतीय जहाजों के बीमा हेतु ₹12,980 करोड़ का कोष मंजूर

नई दिल्ली, 21 अप्रैल, (Political Insight): पश्चिम एशिया में जारी संकट और हॉर्मुज़ की जटिल स्थिति के बीच केंद्र सरकार ने भारतीय जहाजों के बीमा के लिए ₹12,980 करोड़ के…