झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी हो गई है. इसमें 66 कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान किया गया है. भारतीय जनता पार्टी को सरायकेला विधानसभी सीट से टिकट दिया है, चंपाई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं. इसके साथ ही बाबूलाल मरांडी को धनवार से मैदान में उतारा है। बीजेपी ने जामताड़ा सीट से सीता सोरेन, कोडरमा से नीरा यादव, गांडेय से मुनिया देवी, सिंदरी से तारा देवी, निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता, झरिया से रागिनी सिंह चाईबासा से गीता बलमुचू, छतरपुर से पुष्पा देवी भुइयां को टिकट दिया है.

वहीं चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन की सहयोगी पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से 70 सीटों पर जेएमएम और कांग्रेस चुनाव लड़ेगी. इसके अलावा बाकि बची हुई सीटों पर आरजेडी, सीपीएम माले और उनके अन्य सहयोगी चुनाव लड़ेंगे. सीएम सोरेन ने इन सीटों पर कौन कहां से चुनाव लड़ेगा ये तय किया जाएगा. बता दें कि झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी. वहीं 23 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी. वहीं झारखंड में एनडीए ने पहले ही सीटों का बंटवारा कर लिया है. प्रदेश की 81 सीटों में से बीजेपी 68 सीटों पर, आजसू 10 सीटों पर और जेडीयू 2 और लोजपा (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी.

Also Read –

Related Posts

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…