दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी ने 1 जनवरी 2025 तक पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया |

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी ने 1 जनवरी 2025 तक पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया |

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (DPCC) ने राजधानी में आज यानी 14 अक्टूबर से एक जनवरी तक पटाखों की खरीद-बिक्री पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया है। ऑनलाइन माध्यमों से भी पटाखों की खरीद-बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। प्रदूषण की रोकथाम के लिए राजधानी दिल्ली में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है.। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने नोटिस को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आज से 1 जनवरी तक पटाखों के उत्पादन ,भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लागू है. प्रतिबंध को लेकर दिल्ली सरकार ने निर्देश जारी किया. इसके साथ ही सभी दिल्ली वालों से सहयोग की अपील की है। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पिछले कई वर्षों से दिवाली से पहले पटाखों की खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध लगा देता है, लेकिन राजधानी में प्रदूषण को रोकने में बोर्ड के ये उपाय बिल्कुल अप्रभावी साबित होते आए हैं।

असल में राजधानी में लगातार यह देखा जा रहा है कि लोग आसपास के इलाकों से पटाखों का इंतजाम कर लेते हैं और दिवाली की रात भी राजधानी में जमकर पटाखे चलते हैं। दिवाली के दूसरे दिन प्रदूषण का स्तर पिछले दिनों की तुलना में लगातार गंभीर या अतिगंभीर दर्ज किया जाता है। सरकार की इस पहल पर लोग कितना अमल कर पाते हैं ये देखने वाली बात होगी। साथ ही दिल्ली से सटे इलाके जैसे नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गांव, सोनीपत में यदि पटाखे फोड़े जाते हैं तो ज़ाहिर है कि सरकार की इस पहल को बट्टा लगेगा। दिल्ली को साफ औऱ प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पूरे एनसीआर को इस पहल से जोड़ना होगा।

Also Read –

Related Posts

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…

बिहार की राजनीति के ‘चौधरी’ बने सम्राट, शुरू हुआ BJP युग

पटना, 15 Apr, (Political Insight): बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल…