झारखंड में मंत्री मिथिलेश ठाकुर के करीबी और आईएएस मनीष रंजन सहित 20 से अधिक ठिकाने पे ईडी की रेड

झारखंड में मंत्री मिथिलेश ठाकुर के करीबी और आईएएस मनीष रंजन सहित 20 से अधिक ठिकाने पे ईडी की रेड

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव होने वाले हैं लेकिन उससे पहले एक बार फिर से ईडी एक्शन में है| ईडी ने सोमवार सुबह रांची में 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है | इस दौरान ईडी आईएएस अधिकारी मनीष रंजन, झारखंड सरकार में मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई विनय ठाकुर समेत कई विभागीय इंजीनियर्स के ठिकानों पर छापेमारी जारी है | एक बार फिर ईडी की एक बड़ी टीम रांची पहुंची है | जहां कई जगहों पर छापेमारी कर रही है | इंद्रपुरी मेन रोड में एक कारोबारी के घर छापेमारी चल रही है. एक गैस एजेंसी के मालिक के यहां भी रेड चल रहा है| मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर अहले सुबह ईडी की छापेमारी शुरू हुई है |

हरिहर सिंह रोड स्थित एक घर में भी छापेमारी चल रही है बताया जा रहा है कि यह मकान एक वरिष्ठ अधिकारी के करीबी रिशतेदार का है। जानकारी के मुताबिक यह छापेमारी जल जीवन मिशन में हुए घपले से जुड़ी हुई है। पिछले दिनों हजारीबाग में जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने भी इस मसले को उठाया था। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया था कि केंद्र की योजना में भी घोटाला किया जा रहा है

Related Posts

PM मोदी को ‘आतंकी’ कहना पूरे देश का अपमान: किरेन रिजिजू

नई दिल्ली, Apr 22, (Political Insight): केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे देश का अपमान बताया है। उन्होंने कहा…

2027 चुनाव से पहले सपा का बड़ा ऐलान: 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को ₹40,000 सालाना पेंशन

उत्तर प्रदेश, Apr 21, (Political Insight): अखिलेश यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा चुनावी ऐलान किया है। सोमवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि…