विदेश मंत्री एस जयशंकर 15-16 अक्टूबर को पाकिस्तान जाएंगे | इस दौरान वो इस्लामाबाद में SCO के हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में हिस्सा लेंगे| क़रीब एक दशक के बाद भारत का कोई विदेश मंत्री पाकिस्तान के दौरे पर जा रहा है | 4 अक्टूबर को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि विदेश मंत्री इस्लामाबाद में 15 और 16 अक्टूबर को होने वाली एससीओ की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे | इससे पहले दिसंबर, 2015 में तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ”हार्ट ऑफ एशिया कॉन्फ्रेंस” में हिस्सा लेने इस्लामाबाद पहुंची थीं | एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अपनी आगामी पाकिस्तान यात्रा पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, “यह (यात्रा) एक बहुपक्षीय कार्यक्रम के लिए होगी | मैं वहां भारत-पाकिस्तान संबंधों पर चर्चा करने के लिए नहीं जा रहा हूं | एससीओ के अच्छे सदस्य के रूप में मैं वहां जा रहा हूं | आप जानते हैं कि मैं एक विनम्र और सभ्य व्यक्ति हूं, इसलिए मैं उसी के अनुसार व्यवहार करूंगा | गौरतलब है कि इस्लामाबाद में एससीओ समिट आगामी 15-16 अक्तूबर को होगी | शंघाई सहयोग संगठन की इस बैठक में भारत और पाकिस्तान के अलावा कजाखस्तान, चीन, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान के शीर्ष नेता भी हिस्सा लेंगे. इससे पहले 3-4 जुलाई को शंघाई सहयोग संगठन की बैठक हुई थी | इस बैठक में PM मोदी शामिल नहीं हो पाए थे, जिसके बाद विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सम्मेलन में हिस्सा लिया था | इस दौरान उन्होंने उन देशों को अलग-थलग और बेनकाब करने को कहा था जो आतंकवादियों को प्रश्रय देते हैं |
विदेश मंत्री एस जयशंकर 15-16 अक्टूबर को पाकिस्तान जाएंगे |
ममता बनर्जी के समर्थन में केजरीवाल, कहा – लोकतंत्र की अहम लड़ाई लड़ रहीं दीदी
नई दिल्ली, Apr 22, (Political Insight): अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बातचीत कर उन्हें पूरा समर्थन देने की बात कही है। केजरीवाल ने…
PM मोदी को ‘आतंकी’ कहना पूरे देश का अपमान: किरेन रिजिजू
नई दिल्ली, Apr 22, (Political Insight): केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे देश का अपमान बताया है। उन्होंने कहा…