दिल्ली शराब नीति मामले में सीएम केजरीवाल को जमानत

दिल्ली शराब नीति मामले में सीएम केजरीवाल को जमानत

नई दिल्ली: दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को जमानत दे दी है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जवल भुइयां की बेंच ने एकमत होकर सीएम की जमानत पर फैसला सुनाया। 

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद AAP इसे सत्य की जीत बताते हुए जश्न मना रही है। वहीं दूसरी ओर BJP सीएम केजरीवाल पर हमलावर है. दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद नैतिकता के आधार पर उनसे इस्तीफे की मांग की।

आपको बता दें कि 10 मई को 21 दिन के लिए लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए सीएम केजरीवाल को रिहा किया गया था। ये रिहाई 51 दिन जेल में रहने के बाद मिली थी। 2 जून को केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था।

Related Posts

पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बांग्लादेश में होंगे भारत के उच्चायुक्त

नई दिल्ली, 20 Apr, (Political Insight): भारत सरकार ने वरिष्ठ राजनेता दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है…

21-23 अप्रैल तक जर्मनी दौरे पर राजनाथ सिंह, साइबर-AI और ड्रोन सहयोग पर फोकस

नई दिल्ली, 20 Apr, (Political Insight): रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 से 23 अप्रैल, 2026 तक जर्मनी की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरे का उद्देश्य भारत-जर्मनी के बीच रणनीतिक…