किसानों को समर्थन देने शंभू बर्डल पहुंची विनेश फोगाट

किसानों को समर्थन देने शंभू बर्डल पहुंची विनेश फोगाट

शंभू बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। 13 फरवरी से किसान शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं, जब पुलिस ने उन्हें दिल्ली जाने से रोक दिया था.। शनिवार को 200 दिन हो गए। इस दिन किसानों ने आगे की रणनीति बनाने के लिए माटिंग की। किसानों को समर्थन देने के लिए ओलंपियन विनेश फोगाट शंभू बॉर्डर पहुंची . विरोध प्रदर्शन खनौरी, शंभू और रतनपुरा बॉर्डर पर होने की योजना है. बता दें कि प्रदर्शनकारी अन्य प्रमुख मुद्दों के अलावा सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं. प्रमुख खेल हस्ती और किसान आंदोलन की समर्थक फोगाट को दिन के कार्यक्रमों के दौरान किसानों द्वारा सम्मानित किया जाएगा.

विनेश फोगाट ने किसानों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा, “किसान अपने अधिकारों के लिए लंबे समय से यहां बैठे हैं, लेकिन उनकी ऊर्जा अभी भी कम नही हुई है, मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मैं किसान परिवार में पैदा हुई हूं। आपकी बेटी हमेशा आपके साथ है, हक के लिए आवाज उठाना हमेशा पलिटिकल नहीं होता।
किसानों ने कहा कि उनका धरना शांतिपूर्ण तरी के से जारी है। सरकार लगातार नके धैर्य का इम्तेहान ले रही है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि उनकी मांगें अभी तक पूरी नहीं हुई हैं. पंढेर ने कहा कि “हम एक बार फिर सरकार के सामने अपनी मांगें रखेंगे और नई घोषणाएं भी की जाएंगी.” उन्होंने जोर देकर कहा कि विरोध के 200 दिन पूरे होना एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.

Also Read –

Related Posts

मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया: राहुल गांधी

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा को ऑडियो संदेश…

TMC में बड़ी टूट! ऋतब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष, ममता खेमे ने जताई आपत्ति

कोलकाता, June 4, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सामने राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। पार्टी से अलग हुए 60 विधायकों ने बुधवार को विधानसभा…