राज्यसभा चुनाव: रवनीत बिट्टू, उपेंद्र कुशवाहा और मनन मिश्रा निर्विरोध जीते

राज्यसभा चुनाव: रवनीत बिट्टू, उपेंद्र कुशवाहा और मनन मिश्रा निर्विरोध जीते

नई दिल्ली:  9 राज्यों के 12 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले ही बीजेपी के 3 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। मंगलवार, 27 अगस्त को राज्यसभा चुनाव में नाम वापस लेने का आखिरी दिन था। यही कारण है कि राजस्थान और बिहार राज्यसभा सीटों पर एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है।

इस दौरान राजस्थान से रवनीत सिंह बिट्टू, बिहार से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और मनन कुमार को निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुना गया है।

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी राजस्थान राज्यसभा में निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस ने आज नाम वापसी की आखिरी तारीख तक कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। इसलिए वे विजेता घोषित किए गए। आपको बता दें रवनीत सिंह बिट्टू लंबे समय तक कांग्रेस में रहे थे। वह हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए थे और बीजेपी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि फिर भी उन्हें मोदी कैबिनेट में मंत्री पद की जगह मिली थी।

Also Read –

Related Posts

महिला आरक्षण बिल पर संसद में गरमाई बहस, अखिलेश यादव ने उठाए मंशा और प्रक्रिया पर सवाल

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर शुक्रवार को तीखी बहस देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…