कंगना रणौत मंडी से बीजेपी की सांसद है।

कंगना रणौत मंडी से बीजेपी की सांसद है।

कंगना रणौत मंडी से बीजेपी की सांसद है। और अपनी बात को हमेशा बेबाकी से रखती है। लेकिन उनकी ये ही बेबाकी अब बीजेपी के लिए भारी पड़ती नज़र आ रही है। असल में हाल ही में कंगना ने किसानों को लेकर अपनी बात रखी। और जिस लहज़े में कंगना ने बोला वो बीजेपी के लिए ना निगलते बन रहा है ना उगलते। ये ही कारण है

कि कंगना के किसानो को लेकर दिए बयान पर बीजेपी ने किनारा कर लिया। असल में कंगना ने कहा ता कि किसान आंदोलन के दौरान कई हत्याएं हुईं और बलात्कार हुए… इसकी जांच होनी चाहिए। यहां ये भी बता दें कि किसान आंदोलन के समय बी कंगना ने आंदोलन कर रही महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिस पर बवाल हुआ था। ये ही नही कंगना ने धर्म को लेकर औऱ बी कई टिप्पणिया की। इससे पहले कंगना ने कहा था, “पिछले कुछ वर्षों से देखने को मिल रहा है कि भारत में भी इस्लामिक शक्तियां सक्रिय हो रही हैं. हमें पूरी कोशिश करनी है कि भारत में कभी-भी ऐसी शक्तियां सिर ना उठा सके.”

लेकिन अब सांसद कंगना रनौत को बीजेपी नेतृत्व ने अनर्गल बयानबाजी से बचने के निर्देश दिए हैं. पार्टी ने कहा कि कंगना को हर मुद्दे पर बयान देने से बचना चाहिए. बीजेपी की ओर से कहा गया कि कंगना रनौत पार्टी की ओर से बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं. उनका बयान पार्टी का बयान नहीं है।

भाजपा की ओर से कंगना को निर्देशित किया गया है कि वे इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें। भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ तथा सामाजिक समरसता के सिद्धांतों पर चलने के लिए कृतसंकल्पित है।

Related Posts

मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया: राहुल गांधी

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा को ऑडियो संदेश…

TMC में बड़ी टूट! ऋतब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष, ममता खेमे ने जताई आपत्ति

कोलकाता, June 4, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सामने राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। पार्टी से अलग हुए 60 विधायकों ने बुधवार को विधानसभा…