बरपेटा में PM Modi की बड़ी चुनावी रैली, बोले- NDA की हैट्रिक तय

महिला आरक्षण बिल पर सरकार का रुखः
बरपेटा में PM Modi की बड़ी चुनावी रैली, बोले- NDA की हैट्रिक तय

नई दिल्ली,6 अप्रैल (Political Insight)-  असम विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण से पहले PM Modi ने सोमवार को बरपेटा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। रैली में उमड़ी भारी भीड़ के बीच उन्होंने BJP की उपलब्धियों को गिनाते हुए भरोसा जताया कि राज्य में इस बार NDA लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।

अपने इस संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि BJP “जो कहती है, वह करके दिखाती है” और पिछले वर्षों में असम ने विकास और शांति के नए दौर को देखा है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस दूरगामी सोच के साथ काम नहीं करती, जबकि BJP दीर्घकालिक विकास के विजन पर आगे बढ़ रही है।

महिला आरक्षण बिल पर सरकार का रुखः-

रैली के दौरान PM Modi ने महिला आरक्षण बिल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार इसे 16 अप्रैल से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में पेश करने की तैयारी में है।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों से बातचीत की गई है और उम्मीद जताई कि देशहित में इसे सर्वसम्मति से पारित किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि इससे किसी भी राज्य को नुकसान नहीं होगा और महिलाओं के लिए अतिरिक्त सीटों का प्रावधान किया जाएगा।

PM Modi ने खास तौर पर असम की महिलाओं से अपील की कि वे इस कानून के समर्थन में आगे आएं, ताकि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व मिल सके।

आपको बता दे कि बरपेटा की इस जनसभा में भारी जनसैलाब उमड़ा। इसे लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सुबह के समय इतनी बड़ी भीड़ कम ही देखी है। उन्होंने इसे जनता के समर्थन का संकेत बताते हुए कहा कि इस बार असम की जनता “दो रिकॉर्ड” बनाने जा रही है- “एक NDA की हैट्रिक और दूसरा कांग्रेस की हार”।

वहीं इस रैली के दौरान एक अलग ही दृश्य देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री ने कुछ बच्चों द्वारा बनाई गई ड्रॉइंग्स का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वे इन चित्रों को अपने पास मंगवाकर बच्चों को जवाब भेजेंगे, जिससे सभा में मौजूद लोगों के बीच एक भावनात्मक जुड़ाव भी देखने को मिला।

स्थापना दिवस और ‘राष्ट्र प्रथम’ का संदेशः-

6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस का उल्लेख करते हुए PM Modi ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और “राष्ट्र प्रथम” के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे चुनाव के अंतिम चरण तक पूरी ताकत के साथ जुटे रहें।

प्रधानमंत्री ने अपने इस संबोधन में असम के प्रमुख त्योहार बोहाग बिहू का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस बार यह त्योहार लोकतंत्र के उत्सव के साथ जुड़ गया है, क्योंकि मतदान में अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में जो उत्साह और ऊर्जा दिखाई दे रही है, वह अभूतपूर्व है और यह चुनाव परिणामों में भी झलक सकती है।

चुनाव का अहम दौरः-

गौरतलब है कि असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है और परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। राजनीतिक दृष्टि से यह चरण बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

बरपेटा की यह रैली साफ संकेत देती है कि असम चुनाव अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। PM मोदी के आक्रामक प्रचार, भीड़ का उत्साह और बड़े राजनीतिक संदेशों के बीच अब नजरें अंतिम चरण के मतदान और नतीजों पर टिकी हैं।

ये भी पढ़ें- 

 

Related Posts

महिला आरक्षण बिल पर संसद में गरमाई बहस, अखिलेश यादव ने उठाए मंशा और प्रक्रिया पर सवाल

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर शुक्रवार को तीखी बहस देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…