अकाली दल ने 8 बड़े नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

अकाली दल ने 8 बड़े नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में जारी अंतर्कलह और बढ़ गई है. इसी बीच पार्टी की अनुशासनात्मक कमेटी ने पार्टी में विद्रोही रुख अपना रहे नेताओं गुरप्रताप सिंह वडाला, बीबी जागीर कौर, पूर्व सांसद प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा, परमिंदर सिंह ढींडसा, सिकंदर सिंह मलूका सुरजीत सिंह रखड़ा, समेत कुल आठ सीनियर नेताओं को पार्टी की प्राइमरी मेंबरशिप से बेदखल कर दिया है.

शिअद में चल रहे इस असंतोष की वजह से ही कुछ पार्टी नेताओं ने, पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ ही बगावत का रुख अपनाया था. बागी नेताओं की मांग थी कि सुखबीर बादल को पार्टी के अध्यक्ष पद से हटाया जाए. जिसके बाद, पार्टी ने अब इन्हीं बागी नेताओं के खिलाफ एक्शन लिया है.

बता दें कि शिरोमणि अकाली दल की अनुशासन समिति की एक आपात बैठक आज चंडीगढ़ में हुई है. इसकी अध्यक्षता बलविंदर सिंह भूंदड़ ने की. कमेटी सदस्य महेशइंदर सिंह ग्रेवाल और गुलजार सिंह रणीके ने वर्चुअली इस बैठक में हिस्सा लिया था. इसी बैठक में पार्टी विरोधी गतिविधियों के मामले पर गंभीर पर चर्चा हुई. जिसके बाद इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया. इसके साथ ही 7 विधानसभा क्षेत्रों के मौजूदा प्रभारियों को भी हटा दिया गया है.

Related Posts

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…

बिहार की राजनीति के ‘चौधरी’ बने सम्राट, शुरू हुआ BJP युग

पटना, 15 Apr, (Political Insight): बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल…