PM मोदी आज करेंगे ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ का उद्घाटन

PM मोदी आज करेंगे ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ का उद्घाटन

नई दिल्लीः- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम पांच बजे राजधानी के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केंद्र भारत मंडपम में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सपो 20 फरवरी तक चलेगा, जिसका समापन ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ के साथ होगा।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यह आयोजन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के व्यावहारिक और वास्तविक जीवन में लागू समाधानों को प्रदर्शित करने का एक राष्ट्रीय मंच होगा। इसका उद्देश्य नीति, नवाचार और उद्योग के बीच समन्वय स्थापित कर एआई तकनीक को आम नागरिक तक पहुंचाना है।

नीति और नवाचार का संगमः-

सरकार के अनुसार, इस एक्सपो के माध्यम से “नीति से व्यवहार” की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए जाएंगे, जिससे नवाचार को व्यापक स्तर पर लागू किया जा सके। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी कार्यक्रम की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा करते हुए इसे भारत की डिजिटल प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है।
आपको बता दे कि 70,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैले 10 एरेना में आयोजित इस भव्य एक्सपो में वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियां, स्टार्टअप्स, शिक्षाविद, अनुसंधान संस्थान, केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकारें और अंतरराष्ट्रीय भागीदार सब एक साथ एक मंच पर नजर आएंगे। आयोजकों के मुताबिक, यह आयोजन सरकार, उद्योग और अकादमिक जगत के त्रिपक्षीय सहयोग को मजबूती देगा।

13 देशों के अंतरराष्ट्रीय पवेलियनः-

मिली जानकारी के अनुसार इस AI तंत्र में वैश्विक सहयोग को दर्शाने के लिए 13 देशों के विशेष पवेलियन स्थापित किए जाएंगे। इनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान तथा अफ्रीकी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व शामिल है। इन पवेलियनों में AI के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम अनुसंधान, नीति ढांचे और उद्योग अनुप्रयोगों को प्रदर्शित किया जाएगा।

आपको बता दे कि इस एक्सपो में 300 से अधिक चुनिंदा प्रदर्शनी मंडप और लाइव डेमो होंगे, जिन्हें तीन प्रमुख विषयों—‘लोग’, ‘ग्रह’ और ‘उन्नति’ (‘People’, ‘Planet’, and ‘Progress’) के आधार पर संरचित किया गया है।

इसके अलावा, 600 से अधिक उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप इसमें भाग लेंगे, जिनमें कई वैश्विक स्तर पर प्रभाव डालने वाले समाधान प्रस्तुत कर रहे हैं। ये स्टार्टअप स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, वित्तीय समावेशन, जलवायु परिवर्तन और स्मार्ट गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों में पहले से लागू तकनीकों का प्रदर्शन करेंगे।

इस आयोजन में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों सहित 2.5 लाख से अधिक आगंतुक शामिल होंगे। यह एक्सपो वैश्विक AI पारिस्थितिकी तंत्र में नई साझेदारियों और निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने का माध्यम बनेगा।

500 से अधिक सत्र, 3250 विशेषज्ञ वक्ताः-

आपको बता दे कि इस कार्यक्रम के दौरान 500 से अधिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 3250 से अधिक विशेषज्ञ वक्ता और पैनल सदस्य हिस्सा लेंगे। इन सत्रों में AI के नैतिक उपयोग, डेटा गोपनीयता, कौशल विकास, रोजगार सृजन, स्टार्टअप फंडिंग और वैश्विक नियामक ढांचे जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह एक्सपो भारत को वैश्विक AI हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

कार्यक्रम के दौरान AI आधारित नई सरकारी पहलों, स्टार्टअप समर्थन योजनाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग समझौतों की घोषणा होने की भी संभावना है।

‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ को भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था और तकनीकी नेतृत्व की दिशा में एक निर्णायक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो “AI फॉर ऑल” के विजन को आगे बढ़ाएगा।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

महिला आरक्षण बिल पर संसद में गरमाई बहस, अखिलेश यादव ने उठाए मंशा और प्रक्रिया पर सवाल

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर शुक्रवार को तीखी बहस देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…