दिल्ली कार धमाका: अमित शाह की हाई लेवल बैठक, कहा—‘हर दोषी को सजा मिलना तय’, जांच NIA को सौंपी गई

दिल्ली कार धमाका: अमित शाह की हाई लेवल बैठक, कहा—‘हर दोषी को सजा मिलना तय’, जांच NIA को सौंपी गई

गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में हुए कार धमाके को लेकर एक बार फिर उच्च अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक की। इस बैठक में शाह ने साफ कर दिया है कि दोषियों का बचना मुश्किल है। उन्होंने एक्स पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि इस घटना के सभी दोषियों का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं। शाह ने जोर देकर कहा कि इस धमाके में शामिल हर व्यक्ति को हमारी एजेंसियां कड़ी सजा दिलाएंगी।

इस बैठक में गृहसचिव, एनआईए DG समेत जांच एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे. गृह मंत्रालय ने इस धमाके की जांच का जिम्मा एनआईए को सौंपा है. केंद्रीय गृह मंत्री ने चेतावनी दी कि एक-एक गुनाहगार को उसके अंजाम तक पहुंचाएंगे। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात भी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए. बैठक के दौरान शीर्ष अधिकारियों ने विस्फोट के बाद की स्थिति पर जानकारी दी. गृह मंत्रालय ने विस्फोट की जांच एनआईए को भी सौंप दी है। केंद्रीय गृहमंत्री ने सुरक्षा एजेंसियों को दिल्ली विस्फोट के लिए जिम्मेदार हर शख्स को ढूंढ निकालने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली विस्फोट में संलिप्त प्रत्येक दोषी को हमारी एजेंसियों की सख्ती का सामना करना पड़ेगा।’ यह साफ संकेत है कि सरकार ने इस धमाके को एक आतंकवादी कृत्य माना है, क्योंकि गृह मंत्रालय ने इसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है। NIA को केवल आतंकवादी मामलों की जांच का अधिकार है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

बंगाल में गरजे अमित शाह, ‘सिंडिकेट राज’ खत्म करने का किया वादा

पश्चिम बंगाल, 27 Apr, (Political Insight): पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने…

AAP में बड़ी टूट पर सियासी संग्राम, राज्यसभा सांसदों के BJP में जाने पर सदस्यता रद्द करने की मांग

नई दिल्ली, 27 Apr, (Political Insight): दिल्ली की राजनीति में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है, जहां उसके राज्यसभा के दो-तिहाई सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (BJP)…