बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण में 67.14% मतदान, किशनगंज में सबसे ज्यादा तो नवादा में सबसे कम वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण में 67.14% मतदान, किशनगंज में सबसे ज्यादा तो नवादा में सबसे कम वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के आखिरी चरण के लिए वोटिंग हो चुकी है। दूसरे और आखिरी चरण के लिए सुबह 7 बजे से बिहार की 122 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई। दूसरे फेज में गयाजी, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में वोटिंग जारी है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक कुल 67.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम चंपारण में 69.02%, पूर्वी चंपारण में 69.31%, शिवहर में 67.31%, सीतामढ़ी में 65.29%, मधुबनी में 61.79%, सुपौल में 70.69%, अररिया में 67.79%, किशनगंज में सर्वाधिक 76.26%, पूर्णिया में 73.79%, कटिहार में 75.23%, भागलपुर में 66.03%, बांका में 68.91%, कैमूर (भभुआ) में 67.22%, रोहतास में 60.69%, अरवल में 63.06%, जहानाबाद में 64.36%, औरंगाबाद में 64.48%, गया में 67.50%, नवादा में सबसे कम 57.11% तथा जमुई में 67.81% मतदान हुआ।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

बंगाल में गरजे अमित शाह, ‘सिंडिकेट राज’ खत्म करने का किया वादा

पश्चिम बंगाल, 27 Apr, (Political Insight): पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने…

AAP में बड़ी टूट पर सियासी संग्राम, राज्यसभा सांसदों के BJP में जाने पर सदस्यता रद्द करने की मांग

नई दिल्ली, 27 Apr, (Political Insight): दिल्ली की राजनीति में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है, जहां उसके राज्यसभा के दो-तिहाई सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (BJP)…