सीनेट चुनाव पर टकराव: पंजाब यूनिवर्सिटी में तनाव, चंडीगढ़ की सीमाएं सील

सीनेट चुनाव पर टकराव: पंजाब यूनिवर्सिटी में तनाव, चंडीगढ़ की सीमाएं सील

पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है। किसान, शिक्षक, छात्र और मजदूर संगठनों ने आज पीयू के मुख्य गेट का घेराव करने का एलान किया है। उनकी मांग है कि सीनेट चुनाव की अधिसूचना तुरंत जारी की जाए। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और चंडीगढ़ की सीमाएं सील कर दी हैं। संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें रोका गया तो चंडीगढ़ बंद किया जाएगा। पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है। किसान, शिक्षक, छात्र और मजदूर संगठनों ने आज पीयू के मुख्य गेट का घेराव करने का एलान किया है।

उनकी मांग है कि सीनेट चुनाव की अधिसूचना तुरंत जारी की जाए। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और चंडीगढ़ की सीमाएं सील कर दी हैं। संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें रोका गया तो चंडीगढ़ बंद किया जाएगा। छात्र संगठनों ने पहले 10 नवंबर को प्रदर्शन की घोषणा की थी, लेकिन प्रशासन और पुलिस की बढ़ती हलचल को देखते हुए उन्होंने 9 नवंबर की रात को ही विरोध शुरू कर दिया। रात होते ही यूनिवर्सिटी का माहौल तनावपूर्ण हो गया — बड़ी संख्या में छात्र गेट नंबर-2 पर इकट्ठा हो गए और “सीनेट चुनाव की डेट दो” तथा “पुलिस गो बैक” के नारे लगाने लगे। जानकारी के अनुसार, करीब 2000 पुलिस कर्मियों को यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास के इलाकों में तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

2027 चुनाव से पहले सपा का बड़ा ऐलान: 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को ₹40,000 सालाना पेंशन

उत्तर प्रदेश, Apr 21, (Political Insight): अखिलेश यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा चुनावी ऐलान किया है। सोमवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि…

हॉर्मुज़ संकट के बीच भारतीय जहाजों के बीमा हेतु ₹12,980 करोड़ का कोष मंजूर

नई दिल्ली, 21 अप्रैल, (Political Insight): पश्चिम एशिया में जारी संकट और हॉर्मुज़ की जटिल स्थिति के बीच केंद्र सरकार ने भारतीय जहाजों के बीमा के लिए ₹12,980 करोड़ के…