IRCTC घोटाला केस: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर कोर्ट ने तय किए भ्रष्टाचार के आरोप

IRCTC घोटाला केस: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर कोर्ट ने तय किए भ्रष्टाचार के आरोप

लालू यादव एंड फैमिली को आईआरसीटीसी मामले में बड़ा झटका लगा है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) में कथित अनियमितताओं से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में आरोप तय करने का आदेश सुनाया है। बिहार में आगामी चुनावों के बीच, आईआरसीटीसी होटल भ्रष्टाचार मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज लालू यादव पर आरोप तय किए। लालू के अलावा राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ भी धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का आरोप तय किए गए।अदालत का यह निर्णय चुनाव पर बड़ा असर डाल सकता है।

लालू यादव यूपीए सरकार में जब रेलमंत्री थे, आरोप है कि उस समय उन्होंने IRCTC के दो होटलों BNR रांची और BNR पुरी के रखरखाव के ठेके अवैध तरीके से दिए। लालू फैमिली के खिलाफ जिन धाराओं के तहत आरोप तय किए गए हैं, उनमें IPC 420, IPC 120B, प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 13(2) और 13 (1)(d) शामिल हैं. बता दें कि प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 13(2) और 13 (1)(d) सिर्फ लालू यादव पर लगी है क्योंकि उन्होंने सरकारी पद पर रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग किया है.। कोर्ट ने राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ भी धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप तय किए। अदालत ने तीनों आरोपितों से पूछा कि क्या आप खुद को दोषी मानते हैं या मुकदमे का सामना करेंगे? तीनों आरोपितों ने खुद को दोषी मानने से इनकार किया और कहा कि वे मुकदमे का सामना करेंगे और इसे चुनौती देंगे।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया: राहुल गांधी

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा को ऑडियो संदेश…

TMC में बड़ी टूट! ऋतब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष, ममता खेमे ने जताई आपत्ति

कोलकाता, June 4, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सामने राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। पार्टी से अलग हुए 60 विधायकों ने बुधवार को विधानसभा…