दक्षिणी फिलीपींस में 7.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

दक्षिणी फिलीपींस में 7.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

दक्षिणी फिलीपींस में शुक्रवार सुबह सुबह जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, दक्षिणी फिलीपींस में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के साथ ही सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। आसपास के तटीय इलाकों के लोगों से ऊँचे स्थानों पर जाने को कहा गया है। फिलीपींस के ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान ने यह जानकारी दी।

संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार, यह भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 9:43 बजे (0143 जीएमटी) आया। इसका केंद्र समुद्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर, मनाय से लगभग 62 किलोमीटर पूर्व में स्थित था।एजेंसी का कहना है कि विनाशकारी सुनामी आने की आशंका है। सुनामी लहरों की ऊंचाई एक मीटर से ज्यादा हो सकती है।

इससे पहले 30 सितंबर को फिलीपींस के सेबू प्रांत में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 69 लोगों की मौत हो थी, जबकि करीब 150 घायल हुए थे।अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने भी चेतावनी जारी की है कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर (186 मील) के दायरे में स्थित तटीय इलाकों में खतरनाक सुनामी तरंगें उठ सकती हैं। फिलीपींस के भूकंप विज्ञान प्रमुख टेरेसीटो बाकोलकोल ने बताया कि उनकी एजेंसी भूकंप के बाद सुनामी चेतावनी जारी करेगी। यह भूकंप मनाय कस्बे से लगभग 20 किलोमीटर दूर सुबह 9:43 बजे (स्थानीय समयानुसार) आया।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

हिल्टन होटल में डिनर के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर हमले की कोशिश नाकाम, 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

वॉशिंगटन , 27 Apr, (Political Insight): वॉशिंगटन में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान एक बड़ा सुरक्षा खतरा टल गया, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर कथित हमले की…

हॉर्मुज़ संकट के बीच भारतीय जहाजों के बीमा हेतु ₹12,980 करोड़ का कोष मंजूर

नई दिल्ली, 21 अप्रैल, (Political Insight): पश्चिम एशिया में जारी संकट और हॉर्मुज़ की जटिल स्थिति के बीच केंद्र सरकार ने भारतीय जहाजों के बीमा के लिए ₹12,980 करोड़ के…