दिल्ली-NCR में बारिश से बढ़ी ठंड, पहाड़ों में बर्फबारी जारी; IMD ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

दिल्ली-NCR में बारिश से बढ़ी ठंड, पहाड़ों में बर्फबारी जारी; IMD ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिन से हो रही बारिश ने मौसम में ठंडक ला दी है। राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतम तापमान में मंगलवार को 6 से 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बारिश का असर शहर की आबो-हवा पर भी पड़ा और इसमें काफी सुधार दिखाई दिया। बुधवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके बाद पूरे हफ्ते तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों के ऊंचे इलाकों में पिछले 24 घंटों से बर्फबारी जारी है। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन स्नोफॉल हुआ।

लाहौल-स्पीति में रात के तापमान -0.5°C दर्ज किया गया। उत्तराखंड के बद्रीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहब में मंगलवार को पहली बर्फबारी हुई। हेमकुंड साहिब में 2 और 3 इंच तक स्नोफॉल हुआ। केदारनाथ में तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। इस वक्त चारधाम यात्रा का दूसरा दौर चल रहा है।

इसी बीच मौसम विभाग ने 7, 8, 9 और 10 अक्टूबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

2027 चुनाव से पहले सपा का बड़ा ऐलान: 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को ₹40,000 सालाना पेंशन

उत्तर प्रदेश, Apr 21, (Political Insight): अखिलेश यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा चुनावी ऐलान किया है। सोमवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि…

हॉर्मुज़ संकट के बीच भारतीय जहाजों के बीमा हेतु ₹12,980 करोड़ का कोष मंजूर

नई दिल्ली, 21 अप्रैल, (Political Insight): पश्चिम एशिया में जारी संकट और हॉर्मुज़ की जटिल स्थिति के बीच केंद्र सरकार ने भारतीय जहाजों के बीमा के लिए ₹12,980 करोड़ के…