डोनाल्ड ट्रम्प ने खुद को ‘वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति’ बताया

डोनाल्ड ट्रम्प ने खुद को ‘वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति’ बताया

वाशिंगटन/नई दिल्लीः- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक विवादास्पद तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्हें “वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति” दिखाया गया है। यह तस्वीर विकिपीडिया के एक एडिट किए गए पेज की प्रतीत होती है, जिसमें ट्रंप को जनवरी 2026 तक वेनेजुएला के राष्ट्रपति के रूप में दर्शाया गया है, जबकि साथ ही उन्हें अमेरिका के 45वें और 47वें राष्ट्रपति के रूप में भी सूचीबद्ध किया गया है।

आपको बताते चले कि, यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में वेनेजुएला की नई नेतृत्व व्यवस्था के साथ बेहतर होते संबंधों के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा था कि अमेरिका वेनेजुएला की लीडरशिप के साथ “बहुत अच्छे से” काम कर रहा है और दोनों देशों के बीच तेल आपूर्ति तथा कूटनीतिक बातचीत में प्रगति हो रही है।

गौरतलब है कि, जब एयर फोर्स वन में पत्रकारों ने ट्रंप से काराकस में नई लीडरशिप के साथ रिश्तों के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, “वेनेजुएला में सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है। हम वहां की लीडरशिप के साथ अच्छे से काम कर रहे हैं और देखेंगे कि आगे क्या होता है।” यह बयान उस अमेरिकी कार्रवाई के बाद आया है, जिसके तहत निकोलस मादुरो को वेनेजुएला के राष्ट्रपति पद से हटाया गया था।

राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे यह भी खुलासा किया कि वेनेजुएला ने अमेरिका से तेल की एक बड़ी खेप खरीदने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा, “उन्होंने (वेनेजुएला) हमसे पूछा, क्या हम 50 मिलियन बैरल तेल ले सकते हैं? और मैंने कहा, हां, हम ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिकी ऊर्जा कंपनियों ने वेनेजुएला में निवेश को लेकर रुचि दिखाई है और सरकार ने उन्हें सुरक्षा की गारंटी भी दी है।

एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने वेनेजुएला की पिछली समस्याओं के लिए अमेरिका की पूर्व सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पहले मुश्किलें इसलिए थीं क्योंकि उस समय “ट्रंप राष्ट्रपति नहीं थे।” ट्रंप ने यह भी कहा कि अब वेनेजुएला से क्यूबा को न तो तेल भेजा जाएगा और न ही पैसा, और इस व्यवस्था को लागू कराने में अमेरिकी सेना की भूमिका होगी।

ट्रंप ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि वेनेजुएला को अब उन तत्वों से भी सुरक्षा की जरूरत नहीं है जिन्होंने वर्षों तक देश को बंधक बनाकर रखा था। उन्होंने दावा किया कि अब वेनेजुएला के पास अमेरिका है, जो दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना के साथ उसकी रक्षा करेगा।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

महिला आरक्षण बिल पर संसद में गरमाई बहस, अखिलेश यादव ने उठाए मंशा और प्रक्रिया पर सवाल

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर शुक्रवार को तीखी बहस देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…