10 से 18 जनवरी तक भारत मंडपम में आयोजित होगा 53वां विश्व पुस्तक मेला

10 से 18 जनवरी तक भारत मंडपम में आयोजित होगा 53वां विश्व पुस्तक मेला

नई दिल्लीः- 53वां विश्व पुस्तक मेला आगामी 10 से 18 जनवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। नौ दिनों तक चलने वाला यह प्रतिष्ठित आयोजन भारत और दुनिया भर के प्रकाशकों, लेखकों, पाठकों और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक साझा मंच प्रदान करेगा। इस वर्ष के पुस्तक मेले में 35 से अधिक देशों के 1,000 से ज्यादा प्रकाशक भाग लेंगे।

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) के निदेशक युवराज मलिक ने एक समाचार ऐजेंसी से बात के दौरान बताया कि इस बार पहली बार आगंतुकों के लिए निःशुल्क प्रवेश की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे अधिक से अधिक लोग पुस्तक संस्कृति से जुड़ सकें।

उन्होंने बताया कि इस संस्करण में कतर को अतिथि देश और स्पेन को फोकस देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। इससे दोनों देशों की साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को विशेष कार्यक्रमों, पुस्तकों और संवाद सत्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।

इसके अलावा, बच्चों के लिए एक विशेष पवेलियन भी स्थापित किया जाएगा, जहां बाल साहित्य, रचनात्मक गतिविधियां और शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

युवराज मलिक ने बताया कि इस वर्ष का पुस्तक मेला “भारतीय सैन्य इतिहास – शौर्य और बुद्धिमत्ता @75” विषय को समर्पित होगा। इसके माध्यम से स्वतंत्रता के बाद से राष्ट्र निर्माण में भारतीय सशस्त्र बलों के योगदान को श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह विषय करीब एक हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले विशेष रूप से तैयार पवेलियन के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा। इस विशेष पवेलियन में भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना से जुड़े 500 से अधिक पुस्तकों की प्रदर्शनी के साथ-साथ प्रदर्शनियां, दृश्य प्रस्तुतियां और लाइव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके जरिए देश की सैन्य परंपरा, रक्षा रणनीति और ऐतिहासिक योगदान को दर्शाया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, 53वां विश्व पुस्तक मेला न केवल साहित्य प्रेमियों के लिए एक बड़ा उत्सव होगा, बल्कि यह पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने और भारत की सांस्कृतिक विविधता को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का भी महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…