PM मोदी ने असम के गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

PM मोदी ने असम के गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के गुवाहाटी में गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर गोपीनाथ बोरदोलोई की प्रतिमा का भी अनावरण किया और असम BJP मुख्यालय में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर बताया कि BJP मुख्यालय में सहयोगियों के साथ जनता से जुड़ाव मजबूत करने और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की रणनीतियों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि यह नया टर्मिनल स्थानीय अर्थव्यवस्था, पर्यटन और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देगा, साथ ही प्रकृति और परिवहन के बीच संतुलन बनाए रखेगा।

पीएम मोदी ने कहा, “आज गुवाहाटी के लिए विशेष दिन है। गोपीनाथ बोरदोलोई का आदर्श जीवन और असम की प्रगति में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।” उन्होंने इस नए टर्मिनल को असम और पूरे उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में कनेक्टिविटी, कॉमर्स व टूरिज्म को गति देने वाला बताया।

कांग्रेस पर निशाना, असम को ‘नया प्रवेश द्वार’ बताया

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने असम व उत्तर-पूर्व को विकास से वंचित रखकर देश की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाया। पिछले 10-11 वर्षों में उनके प्रयासों से असम के संसाधनों का उपयोग केवल स्थानीय जनता के हित में सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने असम को उत्तर-पूर्व के विकास व पर्यटन का नया प्रवेश द्वार बताते हुए वाराणसी-डिब्रूगढ़ ‘गंगा विलास’ क्रूज सेवा का जिक्र किया, जो क्षेत्र को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित कर रही है।

नए टर्मिनल से असम की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

2027 चुनाव से पहले सपा का बड़ा ऐलान: 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को ₹40,000 सालाना पेंशन

उत्तर प्रदेश, Apr 21, (Political Insight): अखिलेश यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा चुनावी ऐलान किया है। सोमवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि…

हॉर्मुज़ संकट के बीच भारतीय जहाजों के बीमा हेतु ₹12,980 करोड़ का कोष मंजूर

नई दिल्ली, 21 अप्रैल, (Political Insight): पश्चिम एशिया में जारी संकट और हॉर्मुज़ की जटिल स्थिति के बीच केंद्र सरकार ने भारतीय जहाजों के बीमा के लिए ₹12,980 करोड़ के…